आमिर सुबहानी बने बिहार का नया मुख्य सचिव, सीएम नीतीश ने फिर जताया अपने सबसे चहेते अफसर पर भरोसा

156 0

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपने सबसे चहेते अफसर पर भरोसा जताया है। नीतीश कुमार ने आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया है। इस बात की अधिसूचना बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार देर शाम जारी कर दी गई है। बता दें, वर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 31 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे।

1987 बैच के आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी की गिनती नीतीश कुमार के बेहद करीबी और ताकतवार अधिकारियों में की जाती है। सुबहानी 10 साल से ज्यादा समय तक गृह सचिव के पद पर तैनात रहे हैं। सुबहानी मूल रूप से सीवान के रहने वाले हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने आमिर सुबहानी को राज्य के नए विकास आयुक्त के पद नियुक्त किया था। तब उन्हें महानिदेशक, बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

कभी विवादों में नहीं रहा है आमिर सुबहानी का नाम
आमिर सुबहानी की खूबी यह रही है कि उनका नाम कभी किसी विवाद में नहीं रहा है। आमिर सुबहानी नीतीश कुमार के कार्यकाल में लंबे समय तक गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।

Related Post

स्वास्थ्य मंत्री ने दी राज्यवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

Posted by - दिसम्बर 31, 2021 0
पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने राज्यवासियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया…

जीतन राम मांझी के विवादित बयान पर आक्रोश में ब्राह्मण समाज, पूर्व सीएम को सद्बुद्धि देने के लिए ब्राह्मण समाज ने किया हवन यज्ञ

Posted by - दिसम्बर 20, 2021 0
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी का एक वीडियो रविवार दिनांक 19.12.21…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp