ईस्ट इंडिया कंपनी के सिद्धांत पर चलने वाली कांग्रेस ने देश को बाटने और बिहार यूपी के लोगों को हमेशा नीचा दिखाने का काम किया है – अरविन्द सिंह

54 0

पटना, 16 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा करने का काम किया है। चाहे वो राम लला के मंदिर का निर्माण हो या धारा 370 समाप्ति की या मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के कुप्रथा से कानूनी रूप से मुक्ति दिलाना भाजपा जो कहती हैं, वह करती है।

लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी के सिद्धांत पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा से बाटने और बिहार यूपी के लोगों को हमेशा नीचा दिखाने एवं अपमानित करने का काम किया है।

श्री अरविन्द ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अफगानिस्तान में बाबर के मजार पर जाने में पैर नहीं कापते हैं। पद के लिए पद यात्रा करेंगे लेकिन रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में जानें से राहुल गांधी के पैर कांपने लगते हैं।

वहीं दूसरी ओर बर्बर शासक बाबर जिसके कहने पर हमारे रामलला के जन्म भूमि को तोड़ा गया उस हैवान के मजार पर जाने में राहुल गांधी को कोई हिचक नहीं है और कांग्रेसी नेताओं को शर्म भी नहीं आती।

कांग्रेस ने देश को हमेशा खोखला करने का काम किया है कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की जमात हैं जो की ईस्ट इंडिया कंपनी की सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है जो सिर्फ देश को बांटने का काम करना जानती है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में कटिहार जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 5, 2023 0
पटना, 05 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में कटिहार जिले में विभिन्न विभागों…

मुख्यमंत्री ने बरौनी थर्मल पावर स्टेशन स्टेज-2 के 500 मेगावाट का किया लोकार्पण

Posted by - नवम्बर 27, 2021 0
पटना, 27 नवम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बेगूसराय में बरौनी थर्मल पावर स्टेशन स्टेज-2 के 500…

मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) हादसे में अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का मुख्यमंत्री का निर्देश

Posted by - मार्च 4, 2022 0
• जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि | • पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश…

मुख्यमंत्री ने बांका सदर अस्पताल के नवनिर्मित मॉडल अस्पताल भवन का किया उद्घाटन,

Posted by - सितम्बर 27, 2023 0
जमुई जिला के सोनो प्रखंड स्थित बरनार नदी पर निर्मित क्षतिग्रस्त कॉजवे का भी किया निरीक्षण पटना, 27 सितम्बर 2023…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp