कंप्यूटर अनुप्रयोग पाठ्यक्रम के लिए विहार के किसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्र बिभाग नहीं रहना दुर्भाग्यपूर्ण,विजय कुमार सिन्हा

46 0

रकार शीघ्र विश्वविद्यालयों में कंप्यूटर एप्पलीकेशन बिभाग का गठन करे, राज्य से छात्रों का पलायन रोकने हेतु आवश्यक है कंप्यूटर एप्पलीकेशन बिभाग।

पटना,13 अप्रैल2023

विहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विहार के किसी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर एप्पलीकेशन का स्वतंत्र बिभाग नहीं रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री सिन्हा ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में कंप्यूटर एप्पलीकेशन विषय के तहत स्नातक औऱ स्नातकोत्तर की शिक्षा दी जा रही है परन्तु कहीं भी इस विषय का स्वतंत्र विभाग नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिभागबिहीन पाठ्यक्रम के परिणामस्वरूप पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी उचित शिक्षा से वंचित हो रहे हैं औऱ उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है।साथ ही साथ इससे सम्बंधित शिक्षक न तो खुद पी एच डी कर पा रहे हैं न ही किसी छात्र को करबा पा रहे हैं जिससे उनका शैक्षणिक विकास वाधित हो रहा है।विहार से उच्चतर शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में विद्यार्थियों के पलायन का मुख्य कारणों में विभागबिहीन पाठ्यक्रम भी है।

श्री सिन्हा ने सरकार से माँग की है कि व्यवसायिक पाठ्यक्रम के महत्व को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर एप्पलीकेशन से सम्बंधित विभाग का गठन जल्द से जल्द किया जाय ताकि राज्य के छात्रों को कंप्यूटर एप्पलीकेशन में स्नातक औऱ स्नातकोत्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

श्री सिन्हा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का इस महत्वपूर्ण विषय पर अबतक ध्यान क्यों नहीं गया है।जिन विभागों के द्वारा ये चलाये जा रहे हैं वे तकनीकी नहीं हैं और उन्हें कंप्यूटर का विशिष्ट ज्ञान भी नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य को डिजिटल सेवा सम्पन्न बनाने के लिए आवश्यक है कि कंप्यूटर एप्लिकेशन का वृहत और सामयिक विस्तार हो।वड़े भाई औऱ छोटे भाई ने मिल कर राज्य की तकनीकी अवसंरचना को रसातल में पहुँचा दिया है

Related Post

लोकतांत्रिक लोकराज्यम पार्टी प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा तोलन का आयोजन किया गया.

Posted by - अगस्त 16, 2022 0
लोकतांत्रिक लोकराज्यम पार्टी प्रदेश कार्यालय पटना बिहार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर झंडा तोलन का आयोजन कुर्जी पटना में श्री मंजू…

आपदा प्रबंधन विभाग ने 2021 आई बाढ़ के दौरान की गई कार्रवाई का ब्यौरा किया जारी, इस दौरान कितने परिवार को मिली GR की राशि

Posted by - अक्टूबर 18, 2021 0
इस वर्ष मॉनसून अवधि के दौरान राज्य में चार चरणों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। बाद से कुल 31…

झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल, हेमंत सोरेन की जगह कल्पना सोरेन बन सकती हैं CM

Posted by - जनवरी 1, 2024 0
झारखंड के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को…

मुख्यमंत्री ने मैथिली की प्रख्यात साहित्यकार लिली रे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - फ़रवरी 3, 2022 0
पटना, 03 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मैथिली की प्रख्यात साहित्यकार लिली रे के निधन पर गहरी…

विधानसभा उपचुनाव प्रचार से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से की बात

Posted by - अक्टूबर 26, 2021 0
पटना, 26 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp