कुढ़नी में भाजपा की जीत तय-विजय कुमार सिन्हा

69 0

महागंठबंधन कुढ़नी में फेल होगा- विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी विधान सभा क्षेत्र में मधुवन, मारीपुर, हरिशंकर मणियारी एवं सिलौत वासुदेव ग्राम सहित अन्य गांवो में जाकर भाजपा प्रत्याशी श्री केदार गुप्ता जी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

श्री सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी के मतदातागण भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिये मन बना लिया है। जनता दल युनाइटेड के उम्मीदवार के करनी से कुढ़नी की जनता परिचित है।

श्री सिन्हा ने कहा कि उपचुनाव हमेशा सरकार के कार्यो का आत्म निरीक्षण होता है। इस चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री अपने अहंकार एवं मनमानी प्रवृति की समीक्षा करने के लिये वाध्य होंगे।

राज्य में महागठबंधन की सरकार बुरी तरह से विफल हो चुकी है। राज्य में अपराधी भ्रष्टाचारी सक्रिय हो गये है। सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नयी नौकरी का विज्ञापन देना तो दूर की बात है, एन0डी0ए0 सरकार में नियुक्त एवं नौकरी कर रहे लोगों को फिर से बहाली पत्र दे रहे है।

श्री सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी में महागठबंधन के लोग जनता को भरमाने में लगे है। पर इनकी मंशा यहाँ पूरी नहीं होगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्य में विश्वास करती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश और प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्य दिख रहा है और भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

Related Post

जीतन राम मा‍झी ने समझाया सियासी गणित, बोले- 2+2 = 6 होते हैं…जानें CM नीतीश को लेकर क्या कुछ कहा 

Posted by - अक्टूबर 21, 2022 0
 बिहार के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. सूबे में कभी तेज धूप, तो…

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवदत्त पाठक के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - मार्च 13, 2022 0
पटना,13 मार्च 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे…

लालू यादव ने छह साल के बाद चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा- डरे हुए हैं नीतीश कुमार

Posted by - अक्टूबर 27, 2021 0
लालू यादव छह साल बाद मुंगेर के तारापुर विधानसभा उपचुनाव में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी…

विपक्षी एकता की हवा निकली, परिवारवाद ही इन दलों और नेताओं का मुख्य लक्ष्य- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जुलाई 3, 2023 0
पहली बैठक में ही दिख रही थी फूट, व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा विपक्षी एकता की सबसे बड़ी बाधा,विपक्षियों को मात्र अपने परिवार…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp