केंद्र पर आरोप राजनीति से प्रेरित, पहले अपने घर को ठीक करें तेजस्वी -विजय कुमार सिन्हा

47 0

बिहार सरकार की सभी योजनाओं में चरम पर कमीशन खोरी-भ्रष्टाचार: नेता प्रतिपक्ष

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के केंद्र सरकार पर राशि में कटौती संबंधी बयान पर कहा है कि आरोप निराधार एवं तथ्यहीन हैं। सरकार को अपनी नाकामयाबी को दूसरे के मत्थे मढ़ने से बाज आना चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार की सभी योजनाओं में कमीशन खोरी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। सात निश्चय की सभी योजनाएं असफल हो गई हैं। हजारों करोड़ के लागत से चल रही कई योजनाएं लूट का जरिया बन कर रह गयी हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है नल जल योजना और जल जीवन हरियाली  योजना। ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। ऐसे में सरकार अपने तंत्र को सुदृढ़ करने के बजाय केंद्र के नाम पर रोना रो रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को लगातार मदद कर रही है। स्वयं मुख्यमंत्री भी केंद्र से भरपूर सहयोग की बात पूर्व में कह चुके हैं। लेकिन अतिमहात्वाकांक्षा और अहंकार के वशीभूत होकर नीतीश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र सरकार के नाम पर ठीकरा फोड़ रही है।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार में वर्तमान सरकार द्वारा नई योजनाओं के नाम पर लोक धन का अपव्यय किया जा रहा है। पुरानी योजनाओं की समीक्षा करने के बाद ही गुण दोष के आधार पर नई योजनाओं का सृजन होना चाहिए। अपनी कमी को ठीक करने के बजाय सरकार केंद्र को दोष देने में लगी है।

Related Post

बिहार सरकार अहंकार में मदमस्त, सत्ता के नशे में मर्यादा की सीमा लांघने लगे CM नीतीशः विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 10, 2023 0
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “निरंकुश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी सारण की धरती पर…

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत नेतृत्वकर्ता बनकर उभरा है: अरविन्द सिंह

Posted by - जून 5, 2022 0
पटना, 5 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

मुकेश सहनी ने तेवर बदले तो BJP ने दिखाई ‘आंख’, कहा- धमकी ना दें, जाना है तो जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता

Posted by - जनवरी 19, 2022 0
पटना: वीआईपी (VIP) सुप्रीमो मुकेश सहनी के बयान ने अब राजनीतिक विवाद का रूप लेना शुरू कर दिया है. आरजेडी (RJD)…

सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था के कारण राज्य में लू पीड़ितों की मृत्यु में बृद्धि,विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जून 18, 2023 0
विपक्षी एकता की मुहिम में लगी सरकार को राज्य के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं, स्वास्थ्य विभाग के सभी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp