केन्द्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है : मुख्यमंत्री

61 0

पटना, 01 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि पिछले दो वर्षों से देश का विकास कोरोना के कारण प्रभावित रहा है। इन विषम परिस्थितियों से निकलने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा अपने बजट के माध्यम से देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये गये हैं, जो सराहनीय हैं। संतुलित बजट पेश करने के लिये मैं केन्द्र सरकार को बधाई देता हॅू। केन्द्र सरकार के द्वारा देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना के निर्माण का निर्णय भी स्वागत योग्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अपने संसाधनों से गंगा के दोनों किनारों के 13 जिलों में जैविक कोरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष केन्द्रीय बजट में गंगा के किनारे 5 किलो मीटर के स्ट्रेच में प्राकृतिक खेती का कोरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। केन्द्र सरकार का यह कदम सराहनीय है।

गया उन्होंने कहा कि इस बजट में धान एवं गेंहूँ की अधिप्राप्ति को बढ़ाने का निर्णय लिया । इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 80 लाख नये आवास बनाने की घोषणा हुयी है। यह स्वागत योग्य है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को केन्द्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में इस वर्ष एवं अगले वर्ष अधिक राशि प्राप्त होगी। इससे राज्य सरकारों की वित्तीय कठिनाइयां कम होंगी और राज्यों को राहत मिलेगी।

Related Post

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 159 फरियादियों की सुनी फरियाद, मुख्यमंत्री, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Posted by - फ़रवरी 14, 2022 0
पटना, 14 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता…

शिक्षक नियुक्ति इवेंट के नाम पर अपना चेहरा चमकाने का काम कर रही है महागठबंधन की सरकार – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 1, 2023 0
पटना, 1 नवम्बर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की बिहार में जहां…

राष्ट्रीय कुर्मी आर्मी चीफ की ओर से भगवानपुर स्थित कार्यालय में आदरणीय शरद यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।

Posted by - जनवरी 13, 2023 0
श्री पटेल ने कहा की ~ मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव…

‘नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की उम्मीदों को तोड़ा है’, उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम पर लगाया गंभीर आरोप

Posted by - मार्च 5, 2023 0
‘विरासत बचाओ यात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहरसा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सीएम…

हंगामे के साथ शुरू हुआ बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र, CPI(ML) ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

Posted by - जुलाई 10, 2023 0
पटनाः बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र (Bihar Vidhansabha Monsoon Session) सोमवार को शुरू हो गया। सत्र के दौरान कुल 5 कार्य…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp