क्या इफ्तार के बहाने करीब आ रहे JDU और RJD

56 0

नीतीश लगता है बिहार की राजनीति में इफ्तार पार्टी कोई बड़ा बदलाव लाने जा रही हैं। कभी एक-दूसरे पर जमकर हमला करने वाले नेता अब इफ्तार पार्टी के बहाने एक दूसरे के गले लग रहे हैं।

पहले लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतिश कुमार पहुंचे तो अब राजधानी पटना स्थित हज भवन में गुरुवार को नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी खुशी-खुशी एंजॉय किया।

इफ्तार पार्टी के नाम पर नेताओं के इस मिलन से सियासी गलियारों में कई तहर की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ऐसे में सभी कयासों को दरकिनार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इसे राजनीति से जोड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है। हमें निमंत्रण दिया गया है इसलिए हम आए हैं।

पटना में जनता दल(यूनाइटेड) द्वारा आयोजित इफ्तार की दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। राजद नेता तेजस्वी यादव भी इस मौके पर मौजूद रहें।

इफ्तार पार्टी में शामिल होने सीएम नीतिश कुमार पहुंचे थे लालू यादव के घर
बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बीते शुक्रवार को राज्य के प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी के आवास पर आयोजित हुई इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे।

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। जिसके बाद सीएम नीतिश कुमार के वहां पहुंचने से सियासी हलचलें बढ़ गई थी।

Related Post

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, बीते 24 घंटे में 1,300 से ज्यादा नए केस; 6 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

Posted by - अप्रैल 27, 2022 0
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बुधवार को फिर बड़ा उछाल देखने को मिला. दिल्ली में बुधवार…

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चांद पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

Posted by - अगस्त 23, 2023 0
पटना 23 अगस्त 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चांद पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों…

सोशल मीडिया पर Tejashwi के पिता बनने को लेकर चर्चा! RJD MLC ने पोस्ट कर दी ये जानकारी

Posted by - मार्च 19, 2023 0
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री गर्भवती हैं। इसी बीच तेजस्वी के पिता बनने को लेकर सोशल मीडिया…

मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में बिहार के मजूदर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया

Posted by - जून 9, 2022 0
मृतक के आश्रित को दो लाख रूपये देने तथा घायलों के समुचित इलाज का दिया निर्देश पटना, 09 जून 2022…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp