गडकरी ने सीएम नीतीश को दी सलाह, हम अच्‍छी सड़कें बना रहे, आप उसके बगल में नए शहर बसाएं

79 0

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश को सड़कों के किनारे नए शहर उद्योग बसाने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि हम अच्‍छी सड़कें बना रहे हैं आप उसके बगल में नए शहर बसाएं।

हाजीपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि हम बिहार में अच्छी सड़कें बना रहे हैं। उसके बगल में बिहार सरकार नए सिटी का निर्माण करे। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से उन्‍होंने कहा कि आप बिहार सरकार की ओर से उन सड़कों के किनारे सिटी कर निर्माण कीजिए। एनएच के किनारे जमीन का राज्य सरकार अधिग्रहण करे और वहां शहर बसाने का काम करे। मॉल, बड़े होटल, पार्क समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार हो। गडकरी ने कहा कि इससे सुंदरता जहां बढ़ जाएगी, वहीं सड़कों के किनारे शहरों का तेजी से विकास होगा और सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी। इसमें हम एनएचएआइ की ओर से पूर्ण सहयोग करेंगे। 

नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में समृद्ध होगा बिहार 

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में अच्‍छी-अच्‍छी सड़कें बन रही हैं। उसके बगल में जमीन लेकर लोग पैसे कमा रहे हैं। ऐसे में बिहार सरकार यह पहल करे। उन्‍होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में अच्‍छे रोड बनाकर बिहार भी देश का समृद्ध और संपन्‍न राज्‍य बनेगा। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। नई इंडस्‍ट्री आएंगी। बिहार में एक लाख करोड़ की लागत से ग्रीन फील्‍ड (नए हाईवे) बना रहे हैं। पटना, आरा, बक्‍सर से यूपी के पूर्वांचल तक नौ हजार करोड़ से 118 किमी लंबे ग्रीन कारीडोर का निर्माण हो रहा है। पटना से कोइलवर के बीच एलीवेटेड रोड बनेगा। पटना-आरा-सासाराम के बीच ग्रीन फील्‍ड कारीडोर बनेगा। आरा के पास सोन नदी पर पुल का निर्माण होगा। बिहार में गंगा पर 18 पुलों का निर्माण हो रहा है। उन्‍होंंने कई अन्‍य परियोजनाओं की चर्चा की। कहा कि ये सब काफी परिवर्तनकारी साब‍ित होंगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि मैं जो कहता हूं, वो जरूर पूरा करता हूं। 

Related Post

पूर्व विधान पार्षद विभूति कवि के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - अक्टूबर 25, 2023 0
पटना, 25 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विभूति कवि के निधन पर गहरी शोक…

मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

Posted by - अक्टूबर 6, 2023 0
पटना, 06 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम द्वारा जापान को…

सासाराम-नालंदा की घटना पर बोले CM नीतीश- यह कोई नैचुरल चीज नहीं..जो गड़बड़ किया है उस पर लिया जाएगा एक्शन

Posted by - अप्रैल 1, 2023 0
नीतीश कुमार ने कहा कि कल देर शाम जब बिहारशरीफ की घटना का पता चला तो तत्काल वहां भी कंट्रोल…

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं

Posted by - अक्टूबर 20, 2023 0
पटना, 20 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp