जदयू के सभी प्रकोष्ठ जितनी ईमानदारी से काम करेंगे, उतना ही मजबूत होगा नीतीश कुमार का हाथ: उमेश सिंह कुशवाहा

72 0

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नवमनोनीत प्रकोष्ठ अध्यक्षों को किया संबोधित

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों के मुख्य प्रवक्ताओं के साथ भी की बैठक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ “ललन” ने आज जदयू मुख्यालय, पटना में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा आहूत प्रकोष्ठों के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया और अपना मार्गदर्शन दिया। प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संतोष निराला (अनुसूचित जाति एवं जनजाति), विजय सिंह निषाद (अतिपिछड़ा), रामबालक सिंह (किसान एवं सहकारिता), ई० रामचरित्र प्रसाद (श्रम एवं तकनीकी), डॉ० अमरदीप (शिक्षा), श्वेता विश्वास (महिला);  कमल नोपानी (व्यवसायिक एवं उद्योग), डॉ० एल.बी. सिंह (चिकित्सा) दिव्यांशु भारद्वाज (युवा), नीतीश पटेल (छात्र), कुमार विजय सिंह (कला एवं संस्कृति) के साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव मनीष कुमार एवं बासुदेव कुशवाहा इस दौरान मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आप सभी पर बहुत भरोसा कर प्रकोष्ठों का दायित्व दिया है। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ जितनी ईमानदारी से काम करेंगे, हम सबके नेता मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार का हाथ उतना ही मजबूत होगा। नीतीश कुमार हम सबके एकमात्र नेता हैं और हम सभी उनके प्रतिनिधि हैं। न्याय के साथ विकास का संकल्प लेकर उन्होंने जितने कार्य किए हैं, उसे नीचे तक बताएं। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों में सिर्फ और सिर्फ दल के समर्पित साथियों को स्थान दें।

सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विभिन्न जिलों का दौरा करने के उपरांत ही कमिटी का गठन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नियमित अंतराल पर प्रकोष्ठों की समीक्षा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सबके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बेमिसाल कार्य हुए हैं। सभी प्रकोष्ठों का दायित्व है कि उन सभी कार्यो का न केवल प्रचार करें बल्कि सुनिश्चित करें कि उन कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हम सभी को 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव को चुनौती के रूप में लेना है और पार्टी को नई मजबूती और ऊँचाई देनी है। ध्यातव्य है कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को सभी जिलों के मुख्य प्रवक्ताओं के साथ भी बैठक की। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रवक्ता डॉ० रणवीर नंदन, डॉ० सुहेली मेहता, निखिल मंडल, अरविन्द निषाद, अभिषेक झा के साथ ही मुख्यालय महासचिव  मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव बासुदेव कुशवाहा एवं मनीष कुमार मौजूद रहे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रवक्तागण अपने-अपने जिलों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखें और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक

अभियानों का प्रचार-प्रसार उनका प्राथमिक दायित्व है।

Related Post

बिहार सरकार अहंकार में मदमस्त, सत्ता के नशे में मर्यादा की सीमा लांघने लगे CM नीतीशः विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 10, 2023 0
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “निरंकुश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी सारण की धरती पर…

राहुल-खड़गे से मिले नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव; एजेंडे पर विपक्षी एकता

Posted by - अप्रैल 12, 2023 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी तेजस्वी यादव के साथ बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

जुल्मी सरकार महिलाओं की आवाज दबाने के लिए करवाती है, बल का प्रयोगः डॉ मनोज कुमार

Posted by - नवम्बर 7, 2023 0
पटना।भारतीय जनता पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट डॉक्टर मनोज कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं पर किए गए लाठीचार्ज व वाटर कैनन के…

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अश्विनी चौबे ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Posted by - फ़रवरी 6, 2022 0
उन्होंने टिवट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने टिवट में श्री चौबे ने कहा :-  “ऐ मेरे वतन के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp