जिनाम प्रतिष्ठान ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर व्रतियों के बीच सूप, फल, नारियल व अन्य पूजा सामग्री का वितरण किया।

90 0

पटना: आज पटना के ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड,स्थित जिनाम प्रतिष्ठान ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर अपने जिनाम प्रतिष्ठान के सामने स्टॉल लगाकर व्रतियों के बीच सूप, फल, नारियल व अन्य पूजा सामग्री का वितरण किया।

वहीं जिनाम प्रतिष्ठान के मालिक ने बताया कि विगत कई वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से छठ व्रतियों के बीच सामग्रियां वितरित की जा रही है।

जिनाम प्रतिष्ठान के मालिक ने कही  कि लोक आस्था का महापर्व छठ की महान महिमा है।

भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़े ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते है। गरीब और अमीर के बीच कोई भेद नहीं रहता। उन्होंने कही कि यह ऐसा पर्व है जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग देते है।

भिक्षाटन कर पूजा करने की भी सेवा भावना रहती है। उन्होंने बतायी कि पूजा सामग्री वितरण का उद्देश्य है कि सामग्रियों के अभाव में इस महापर्व को करने से कोई भी गरीब वंचित ना रहे।

भगवान भास्कर के इस महा अनुष्ठान में अपनी सहभागिता के रूप में लोग छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटते है। मौके पर अरुण कुमार  सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उन्होंने छठ व्रतियों से अपील किया है कि जिन्हें भी जरूरत हो वह संपर्क कर गेहूं निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर अरुण कुमार  ने कहा कि गरीब असहाय लोगों की सेवा एवं सहयोग करना हमारा परम धर्म है, इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

पूजा सामग्री मिलने पर छठ व्रतियों ने अरुण कुमार एवम जिनाम प्रतिष्ठान के द्वारा किए गए पूणित कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। 

Related Post

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने महान् शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

Posted by - मार्च 29, 2023 0
राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महान् सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर…

भाजपा किसान मोर्चा का ‘गांव परिक्रमा यात्रा’ 12 फरवरी से 15 हजार गांवों में पहुंचेंगे कार्यकर्ता, लगाएंगे चौपाल : मनोज सिंह

Posted by - फ़रवरी 11, 2024 0
अन्नदाताओं की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार दृढ़ संकल्पित : संजय खंडेलिया_ पटना, 11 फरवरी। भाजपा किसान मोर्चा…

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के जन्म दिन पर बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - अक्टूबर 22, 2021 0
पटना, 22 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला जदयू अध्यक्ष स्व0 सियाशरण ठाकुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प – चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - जनवरी 2, 2023 0
पटना, 02 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के एकंगरसराय स्थित आवास पहुँचकर नालंदा जिला जदयू…

मुख्यमंत्री ने समाज सुधार अभियान के अंतर्गत औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल एवं नवादा जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 4, 2022 0
पटना, 04 जनवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज औरंगाबाद समाहरणालय स्थित योजना भवन सभागार में…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp