जो अपने सहयोगियों का नहीं वो भला देश का क्या होगा: मंगल पांडेय

58 0

पटना। 29/03/24
बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में काफी नाटकीय घटनाक्रम के बाद इंडिया अलायंस ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया। राजद ने हमेशा की तरह कांग्रेस को अपमानित किया और सीटों के बंटवारे में अपनी धौंस दिखाई। लंबे अरसे से बिहार की राजनीति में कांग्रेस राजद की पिछलग्गू बनी हुई है। जिस राजद ने राज्य की जनता को ठगा वो भला कांग्रेस को क्यों न ठगेगी। राजद पूरी तरह से भ्रष्टाचार व परिवारवाद में डूबी है। जो अपने सहयोगी का नहीं वो जनता का क्या होगा।
श्री पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार से इंडी गठबंधन ने बिहार में पूर्णिंया सीट पर कांग्रेस को धोबी-पछाड़ दी है। वो कांग्रेस के लिए अपमान व सदमे से कम नहीं।

पप्पू यादव जी अपनी पार्टी का विलय इस शर्त पर कांग्रेस के साथ करते हैं कि उनको पूर्णिंया संसदीय क्षेत्र से चुनाव का टिकट दिया जाएगा।
मंगर कांग्रेस की इतनी भी हैसियत नहीं रह गयी कि वो एक सीट दिलवा पाए। जिस कांग्रेस के वश में उनके सहयोगी नहीं वो कांग्रेस देश पर शासन करने का सपना देख रही है। उन्हें पता नहीं कि जो अनुशासन एनडीए गठबंधन में है, वो अनुशासन ही आदरणीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीत दिलवाएगी।
श्री पांडेय ने कहा कि लालू यादव जी हमेशा से बिहार में कांग्रेस को अपमानित करते रहे हैं। इस बात की पुष्टि कांग्रेस नेता दबी जुबान से करते रहते हैं। मगर बिहार समेत देशभर में कांग्रेस की घटती जनाधार इस बात का गवाह है कि उनको क्षेत्रीय पार्टियों के सामने नतमस्तक होना पड़ता है। कांग्रेस को उनकी सहयोगी दलों ने ज्यादा तवज्जांे नहीं दिया। पश्चिम बंगाल में तो गठबंधन से अलग होना पड़ा। आज कांग्रेस राजनीतिक तौर पर बोझ बनती जा रही है। ऐसे में पीएम मोदी की करिश्माई व्यक्तित्व का मुकाबला करना उनके लिए नामुमकिन है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - सितम्बर 27, 2023 0
पटना, 27 सितम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पाक अवसर…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को पहुंचेंगे बिहार, पटना की सड़कें होडिंग, बैनर वे झंडों से पटी

Posted by - जनवरी 17, 2024 0
एमपी के सीएम के बिहार दौरे को लेकर समाज के लोगों में उत्साह, कई जगह स्वागत के लिए बने तोरण…

शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव के बीच विवाद पर बोले पीके- शिक्षा व्यवस्था को आने वाले दिनों में कहा जाएगा काला अध्याय

Posted by - जुलाई 8, 2023 0
बिहार में शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर (Dr. Chandrashekhar) और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के बीच…

AICTE मार्च-अगस्त 2023 के बीच क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा

Posted by - मार्च 10, 2023 0
नेशनल इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट 2023 का उद्देश्य छात्रों की बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाना है। NICE-23 प्रतियोगिता में मार्च और…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp