डेंगू की रोकथाम एवं चिकित्सा में नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग विफल- विजय कुमार सिन्हा

111 0

सरकारी अस्पतालों की दुःखद स्थिति के कारण डेंगू के मरीज जा रहे हैं निजी अस्पताल,

तैयारी के नाम पर स्वास्थ्य विभाग जारी कर रहा है अलर्ट रहने का पत्र,

गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी में पानी की किल्लत,

पटना, 14 सितम्बर 2023

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में डेंगू मरीजो की संख्या अधिकारिक रुप से एक हजार पार करने पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि डेंगू की रोकथाम एवं चिकित्सा में क्रमशः नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग विफल हो गया है।सरकारी अस्पतालों में हाहाकार मचा हुआ है।

श्री सिन्हा ने कहा कि उन्होंने एक माह पूर्व सरकार को आगाह किया था कि डेंगू महामारी का रुप ले रहा है। रोकने एवं निपटने की तैयारी कीजिये। लेकिन नगर विकास विभाग कागज पर फौंगिग और एण्टी लार्वा का छिड़काव दिखाकर राशि का बंदरबाट करा रही है। पटना के लोगों को नगर निगम आयुक्त का बयान याद है जो उन्होंने पहली वर्षा में पटना जलमग्न होने के पूर्व दिया था। कहा था कि कही भी जल जमाव नहीं होगा।आज एक वार फिर लोगों को नगर विकास औऱ स्वास्थ्य विभाग की अकर्मण्यता औऱ भ्रष्टाचार के कारण ड़ेंगू जैसे खतरनाक वीमारी का सामना करना पड़ रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष सरकारी आँकड़ा में कुल 1332 ड़ेंगू पीड़ित मरीज दिखाए जा रहे है लेकिन वास्तविकता में इनकी संख्या काफ़ी अधिक है।सरकार सच्चाई बाहर नहीं आने देना चाहती है।पीड़ित लोग निजी अस्पताल जा रहे है। सरकारी अस्पताल में दवा, बेड एवं चिकित्सकों का अभाव है। राज्य के लोग अवगत हैं कि डेंगू पीड़ित होने पर राजनेता एवं अधिकारी पटना के निजी अस्पताल में भर्त्ती हो रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि डेंगू से लड़ने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों और नगर निगमों को अलर्ट जारी कर रहा है। यह हास्यास्पद है। जब सरकारी अस्पताल में अवसंरचनात्मक कमी है और नगर विकास विभाग द्वारा कागज पर फौगिंग होता है, कितना भी अलर्ट जारी करे, डेंगू पीड़ितो को कोई मदद नहीं मिल रही है।

श्री सिन्हा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी जैसे प्रसिद्ध अस्पताल में पीने के पानी की किल्लत हो गई है। वीडियों वायरल है। पटना सिटी पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व का है।सरकार का मिशन 60 कहीं सफल नहीं दिख रहा है।स्वास्थ्य विभाग औऱ नगर विकास विभाग दोनों के मंत्री स्वयं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं।विभागीय काम के लिए इन्हें समय नहीं है।अपना अधिकांश समय विपक्षी गठबंधन औऱ मुकदमा कार्यों में व्यतीत करते हैं।

Related Post

लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा “ के पावन अवसर पर डाक विभाग  छठ व्रतियों को समस्त देश में उपलब्ध करायेगा पूजन सामग्री

Posted by - अक्टूबर 19, 2022 0
लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” की पूजन सामग्रियों को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने के लिए  बिहार डाक परिमंडल,…

मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी स्व0 मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Posted by - मई 14, 2023 0
पटना, 14 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व0 मंजू कुमारी सिन्हा की 16वीं पुण्य तिथि…

आशाकर्मियों को अब ड्रेस खरीद के लिए मिलेगी 500 रुपये की अतिरिक्त राशिः मंगल पांडेय

Posted by - मार्च 8, 2022 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 114 महिला स्वास्थ्यकर्मियों को मिला सम्मान पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य…

मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ० रामकृपाल सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - जनवरी 17, 2023 0
पटना, 17 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ० रामकृपाल सिन्हा के निधन पर…

शिक्षित समाज विकसित समाज के नारा के साथ दम ख़म दिखाने की उतरी नोहसा पंचायत की भावी प्रत्याशी नीतू रॉय.

Posted by - अक्टूबर 2, 2021 0
नीतू रॉय ने कही की  महिलाएं अब किसी से कमजोर नहीं हैं। बस उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है।…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp