तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर एफआईआर करवाना बिहार सरकार की राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक है: संजीव झा

37 0

क्या अपने ही देश में तिरंगा यात्रा निकालना अपराध है?: संजीव झा

पटना/15.01.2022

गत वर्ष 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर आप द्वारा राजधानी पटना में निकाले गए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल आप कार्यकर्ताओं पर बिहार सरकार द्वारा एफआईआर करवाना उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायाक है।

 दिल्ली मे बुरा़ड़ी विधान सभा के विधायक सह बिहार प्रभारी संजीव झा ने कहा कि तिरंगा झंडा भारत की अखंडता, शौर्य एवं बलिदान का प्रतीक है। राजधानी पटना में 26 नवंबर, 2021 को हुई तिरंगा यात्रा के प्रति घृणा का भाव और आप कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाना नीतीश कुमार जी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

 संजीव झा ने बिहार सरकार से सवाल किया है कि क्या अपने ही देश में तिरंगा यात्रा निकालना अपराध है? उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि आप कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक कुंठा एवं बौखलाहट में किए गए एफआईआर को अविलंब वापस लिया जाए।

 उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर आप द्वारा राजधानी पटना में निकाले गए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल आप कार्यकर्ताओं बब्लू प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता एवं सुयश कुमार ज्योति पर सरकार ने इंडियन पैनल कोड, 143,188 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 51 एवं 57 के अन्तर्गत पटना के कोतवाली थाना में एक एफआईआर दर्ज की गयी है।

Related Post

बिहार को बिहार सरकार आत्मनिर्भर बनाने की जगह पंगु बनाने का काम कर रही है : – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 27, 2022 0
पटना, 27 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के शिक्षा…

15 साल पुरानी घटना को लेकर प्रशांत का नीतीश पर निशाना, कहा- गांव से नाराजगी के कारण नहीं बनने दे रहे सड़क

Posted by - नवम्बर 5, 2022 0
प्रशांत किशोर ने अपने ‘जन सुराज‘ अभियान के तहत पश्चिमी चंपारण जिले में ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए नीतीश…

सम्राट के नेतृत्व में बढ़ रहा भाजपा का जनाधार, विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा- सुमीत श्रीवास्तव

Posted by - अप्रैल 6, 2023 0
बिहार विधान परिषद के चुनाव परिणाम आने के उपरांत बिहार विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के…

हिजाब विवाद पर बोले CM नीतीश कुमार- ये सब बेकार की बात, बहस करने की कोई जरूरत नहीं

Posted by - फ़रवरी 14, 2022 0
सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का अपना तरीका है, तो हम लोग उसमें इंटरफेयर नहीं करते हैं. मूर्ति…

हाई कोर्ट के सिटिंग जज से ज़हरीली शराब कांड की जांच कराएं सरकार- विजय सिन्हा

Posted by - दिसम्बर 19, 2022 0
* अधिनियम-2016 में मुआवजा का प्रावधान, सरकार सभी मृतकों के परिवार को दें मुआवजा – विजय सिन्हा * अपराधियों के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp