तुष्टीकरण की राजनीति के कारण जल रहा है बिहार- विजय कुमार सिन्हा

27 0

हिंदुओं के अधिकार औऱ सम्मान पर लगातार हो रहा है हमला,

धर्म के नाम पर सरकार द्वारा तुस्टीकरण कर भेदभाव किया जाना उचित नहीं,

प्रशासनिक अराजकता के कारण हताश और निराश लोगों को न्याय मिलना मुश्किल,

पटना, 27 जुलाई 2023

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर, बेगूसराय,पुर्णिया, कटिहार एवं दरभंगा जिलों का 6 दिवसीय दौरा के समापन के बाद कहा है कि सरकार द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बिहार जल रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि मुजफरपुर में जमीन कारोबारी की सरेआम हत्या, बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र करना,पुर्णिया एवं कटिहार में भाजपा कार्यकत्ताओं की हत्या, दरभंगा में मंदिर के सामने मुहर्रम का झंडा लगाकर विवाद एवं बहुसंख्यक संप्रदाय के महिला एवं पुरूषों को बिना दोष पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाना यह दर्शाता है कि राज्य में कानून का शासन खत्म हो चुका है। लोगों को न्याय मिलना तो दूर, उल्टे शिकायतकर्त्ता को ही केस में नाम देकर फँसा दिया जाता है। इस निराशाजनक स्थिति के लिए राज्य के मुखिया जिम्मेदार है।

श्री सिन्हा ने कहा कि अल्पसंख्यकों के धार्मिक आयोजन में पुलिस द्वारा पूरी छूट दी जाती है। उनके आयोजन की सुरक्षा और देखभाल के लिए पुलिस बलों की छुट्टी रद्द कर डयुटी में लगा दिया जाता है। लेकिन पिछले रामनवमी के दौरान बिहार शरीफ और सासाराम में प्रशासन द्वारा जो वर्ताव किया गया वह राज्य की जनता को पता है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। पदाधिकारियों के द्वारा कर्त्तव्य समझ कर कोई कार्य नहीं किया जाता है। वे मुँह देखकर काम करते हैं। लेन देन के बिना प्रखण्ड स्तर से पटना मुख्यालय स्तर तक कोई काम नहीं होता है। इस परिस्थिति से राज्य की जनता को उबारने वाला कोई नहीं है।प्रशासन कठपुतली की तरह काम कर रही है।

श्री सिन्हा ने कहा कि लाठी गोली की महागठबंधन की सरकार रोज कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रशासनिक पद पर बैठे आलाधिकारियों ने राज्य में किसी भी प्रकार का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, धरना एवं विरोध जुलूस पर लाठी एवं गोली से ही डील करने का सिद्धांत बना लिया है। इनमें धैर्य की भारी कमी हो गयी है और इनका प्रशिक्षण आवश्यक है।इनके इन कारनामों की उच्च स्तरीय जाँच की आबश्यकता है जिसे सरकार जल्द से जल्द शुरू कराने हेतु आदेश दे ताकि राज्य की जनता को सच्चाई का पता लग सके।

श्री सिन्हा ने कहा कि सीमांचल के जिलों अल्पसंख्यक हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए उनपर अत्याचार किये जा रहे हैं।वहाँ से लोगों का पलायन हो रहा है।जिन कमजोर वर्ग के लोगों को वासगीत का पर्चा दिया गया है उन्हें दखल नहीं होने दिया जा रहा है।उसपर बाहरी बंगलादेशी जबर्दस्ती कब्जा किये जा रहे है।सरकार इसकी जाँच कराये औऱ कमजोर बर्ग के इन अल्पसंख्यक हिंदुओं को जमीन का दखल कब्जा दिलाये।

Related Post

राजद आजीवन लालू जी को अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दे, नाटक करने की जरूरत क्या: विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अक्टूबर 8, 2022 0
संवैधानिक पद पर बैठे लोग सजायाफ्ता को भी बना रहे आदर्श: विजय सिन्हा पटना, 7 अक्टूबर । बिहार विधानसभा में…

उप मुख्यमंत्री डबल इंजन की सरकार को फेल बताकर सी. एम की कुर्सी हथियाने का कर रहे प्रयास- विजय सिन्हा

Posted by - जून 1, 2023 0
स्वास्थ्य मंत्री 18 वर्ष के नीतीश शासन को फेल बताया मुख्यमंत्री दें जवाब- विजय सिन्हा मुख्यमंत्री अपने उप मुख्यमंत्री को…

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवदत्त पाठक के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - मार्च 13, 2022 0
पटना,13 मार्च 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे…

देशहित में है जातीय जनगणना, सभी दल मिल कर करे विचार. सोनिया देवी

Posted by - मई 23, 2022 0
जातीय जनगणना को लेकर सीतामढ़ी के 26 सुरसंड विधानसभा की पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया देवी ने बड़ा बयान दिया है.…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp