देश की नीति तय करने से पहले बताये की राज्य की नीतियाँ क्यों असफल हो गई,विजय कुमार सिन्हा

39 0

विपक्षी एकता की कल्पना में वर्वाद हो रहा है बिहार,

भरस्टाचार औऱ प्रशासनिक अराजकता के कारण लोगों का जीना दूभर, संबैधानिक पदों का दुरुपयोग बंद हो

पटना 5 मई2023

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री द्वारा विपक्षी दलों की बैठक में देश की नीति तय करने के बयान पर कहा है कि पहले ये बतायें की बिहार राज्य के लिये तय की गई नीतियाँ क्यों असफल हो गई है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के लोग देख रहे हैं किस प्रकार एक के वाद एक नीति असफल हो रही हैं।पूर्ण शराबबंदी, सात निश्चय योजना पार्ट1 औऱ 2,जल जीवन हरियाली, जातिगत जनगणना ,स्वास्थ्य विभाग का मिसन60,भरस्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, स्पीडी ट्रायल, कानून व्यवस्थाऔऱ शासन प्रशासन को चुस्त दुरुस्त वनाने की नीतियां ओंधे मुँह गिरकर असफल हो गई है।इन सभी योजनाओं में हजारों करोड़ ख़र्च कर दिए गये लेकिन लोगों को कोई लाभ नहीं मिला है।भरस्टाचार एवम अफसरशाही के कारण राज्य के लोग परेशान हो गये हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि विपक्षी एकता की कल्पना में बिहार बरबाद हो रहा है।मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री को मिलाकर लगभग आधा दर्जन मंत्री अपने अपने बिभाग के कार्य पर ध्यान नही दे पा रहे हैं।आये दिन ये बराबर राज्य के बाहर अपने स्वार्थ के मिसन पर चले जाते हैं जिससे राज्य का काम काज पूरी तरीके से प्रभावित हो जाता है।इनके द्वारा राजकाज की उपेक्षा का दुष्प्रभाव सीधे राज्य की जनता पर पड़ता है।

श्री सिन्हा ने कहा कि भ्रस्टाचार और प्रशासनिक अराजकता के कारण राज्य का विकास ठप हो गया है।राज्य के मुखिया इसे स्वीकार करने में असमर्थ है।इन्हें कहीं भी जनता की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है।जनता के पैसे से अपनी राजनीतिक स्वार्थ को साधने का इनका प्रयास का परिणाम असफलता ही देने वाला है।

श्री सिन्हा ने विधानपरिषद के सभापित द्वारा मुंबई में शिबसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एन सी पी प्रमुख शरद पबार से जदयू एवम मुख्यमंत्री के दूत के रूप में भेंट करने पर कहा कि वे संबैधानिक संस्था के प्रमुख हैं और दल के नेता के रूप में कार्य करने से बचना चाहिए।यह परिपाटी अच्छी नहीं है।इससे लोकतंत्र औऱ संविधान कमजोर होगा

Related Post

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं राजद कार्यकर्ता : अरविन्द सिंह

Posted by - अक्टूबर 13, 2023 0
पटना. 13 अक्टूबर : भरतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन एव प्रदेश प्रवक्ता अरविंद…

एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत से पं दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ : डॉ अजय प्रकाश

Posted by - जुलाई 22, 2022 0
पटना, 21 जुलाई : भावी मेयर प्रत्याशी डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी…

अश्विनी चौबे ने बक्सर–हैदरिया के बीच बन रहे नए पुल का निर्माण तेजी से करने और पुराने पुल के जीर्णोद्धार के लिए दिए निर्देश

Posted by - दिसम्बर 27, 2021 0
पटना बक्सर और पटना वाराणसी फोरलेन के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की चौसा पावर प्लांट के प्रथम और…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp