धार्मिक भेदभाव पैदा करना चाहते हैं राहुल, विदेशों में पीएम मोदी का नहीं बल्कि देश का कर रहें हैं अपमानः मंगल पांडेय

31 0

पटना।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी की विदेशों में बढ़ती राजनीतिक लोकप्रियता से घबरा गए हैं। कांग्रेस हमेशा अपनी गलत नीतियों की वजह से आंतरिक मसलों से लेकर कुशल विदेश नीति बनाने में असफल रही है। नतीजतन आज ईर्ष्याभाव से विदेश जाकर उनके नेता अक्सर भारत की छवि खराब करने में लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेरिकी दौरे पर भारतीय मूल के लोगों के सामने भारत की नीतियों की जमकर झूठी आलोचना की। जो एक अपरिपक्व राजनेता की निशानी है। भारतीय मामलों को विदेशी जमीन पर उठाकर राष्ट्र का अपमान करना और देश की जनता का अपमान करना उनकी नयी कार्यशैली बन गयी है। कुछ माह पूर्व भी उन्होंने ऐसा ही किया।
श्री पांडेय ने कहा कि उन्होंने मुस्लिमों के हालात पर बयान दिया। कहा मुस्लिमों पर हमला हो रहा है, ऐसा ही 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था। मैं उन्हें ये बताना चाहूंगा कि अब्दुल कलाम साहब को भाजपा ने ही राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर बिठाया था। आज भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित और फक्र महसूस कर रहे हैं।

उनका आर्थिक और सामाजिक पिछड़ापन दूर हुआ है। आदिवासियों के पिछड़ेपन की बात कर केंद्र पर निशाना साधा। मगर वह भूल गए कि बीजेपी ने ही एक आदिवासी महिला को आज देश के सर्वोच्च पद पर बतौर राष्ट्रपति मनोनित किया। जिसका खुलकर विरोध कांग्रेस ने किया। यह उनकी दोयम दर्जे की मानसिकता व सोच आदिवासी समाज के प्रति हैै। इससे पूर्व बतौर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी बीजेपी ने सर्वोच्च पद पर बिठाया, जो दलित समुदाय से आते हैं। कांग्रेस झूठ की दुकान चलाती है, जो केवल जनता के सामने भ्रम पैदा करता है।

श्री पांडेय ने कहा राहुल अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में केवल अफवाह फैलाया व भ्रमित किया। उन्होंने यहां कई झूठ बोले कहा कि केंद्र सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी। जबकि उन्होंने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। वो विदशों में ऐसी बयानबाजी कर देश का अपमान करने के साथ ही लोगों के बीच नफरत पैदा कर धार्मिक उन्माद बढ़ाना चाहते हैं।

Related Post

RLJP कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सामने हुए पेश, रखी अपनी बात

Posted by - अगस्त 2, 2022 0
पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को सहयोग…

कुर्ते की जेब से कोई टिकट ले गया”, भागलपुर से टिकट नहीं मिलने पर बोले गोपाल मंडल

Posted by - मार्च 24, 2024 0
पटना(सिद्धार्थ मिश्रा): अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने एक…

लखीसराय नरसंहार में मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण,मुख्य साजिशकर्ता पर प्राथमिकी भी नहीं-विजय कुमार सिन्हा।

Posted by - दिसम्बर 8, 2023 0
लखीसराय नरसंहार पर मुख्यमंत्री लें संज्ञान, आपदा की तरह पीड़ित परिवार को दें मुआबजा औऱ सरकारी नौकरी, तिरुपति दर्शन के…

9 साल में बिहार के लगभग 4 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और आभार-विजय कुमार सिन्हा।

Posted by - जनवरी 16, 2024 0
एन डी ए के समय की उपलब्धि, प्रधानमंत्री की योजना औऱ विशेष पैकेज से हटकर राजद के साथ की अवधि…

राहुल गांधी की सजा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, RJD-CPI(ML) ने दिया समर्थन तो JDU ने किया किनारा

Posted by - मार्च 24, 2023 0
बिहार में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता विधानमंडल गेट से लेकर विधानसभा पोर्टिकों तक पैदल मार्च करते हुए…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp