नीतीश के ‘गालीबाज’ विधायक गोपाल मंडल पर जेडीयू ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले अशोक चौधरी

81 0

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर शुक्रवार को पत्रकारों के साथ गाली-गलौच के आरोप लगे हैं। हुआ ये गोपाल मंडल मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने कहा कि आप विधायक हैं। एक विधायक को पिस्टल लहराना शोभा देता है क्या? बस इसी को लेकर जेडीयू विधायक भड़क गए। अब पूरे मामले में मंत्री अशोक चौधरी ने रिएक्ट किया।

पटना : बिहार की सत्ताधारी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिवॉल्वर लेकर अस्पताल पहुंचने को लेकर सुर्खियों में आए जेडीयू एमएलए अब पत्रकारों के साथ गाली गलौच के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। उधर जेडीयू के विधायक पर उंगली उठी तो पार्टी ने इस पर रिएक्ट किया। जेडीयू कोटे से प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम अपने पोस्टर में महात्मा गांधी को रखते हैं। हमारे पोस्टर में जेपी लोहिया और भीमराव अंबेडकर हैं। हम उनकी विचारधारा पर विश्वास रखते हैं। गोपाल मंडल पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की हरकत करते हैं, वह ठीक नहीं है।

ऐसी हरकतें ठीक नहीं, गोपाल मंडल पर बोले अशोक चौधरी

भवन निर्माण मंत्री और नीतीश के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी ने गोपाल मंडल की हरकतों पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें ठीक नहीं। हालांकि, इस मामले में क्या विधायक पर पार्टी कोई कार्रवाई करेगी। इस पर उन्होंने कोई बात नहीं की। गोपाल मंडल पर इससे पहले भी अपने इलाके में लोगों को डराने धमकाने के आरोप लगते रहे हैं।

अस्पताल में पिस्टल लेकर पहुंचे तो मचा हंगामा

गोपाल मंडल अकसर कुछ ऐसा करते हैं कि घटनाएं मीडिया की सुर्खियों में आ जाती हैं। वह कभी पिस्तौल लहराते तो कभी लोगों को धमकाते नजर आए हैं। हालांकि आज उनकी पत्रकारों की धमकाने की हरकत उन्हीं के लिए मुसीबत बन गई। पत्रकारों ने जब जेडीयू नेता अशोक चौधरी से गोपाल मंडल पर सवाल पूछा तो वो बचाव की मुद्रा में नजर आए।

क्या जेडीयू नेतृत्व लेगा एक्शन

अशोक चौधरी साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी थे। ध्यान देने वाली बात ये है कि नीतीश कुमार के दोनों ही करीबी मंत्री अपने बंदूकबाज-गोलीबाज विधायक की हरकतों पर एक्शन की बात पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और उनके मुखिया नीतीश कुमार गांधी लोहिया भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले हैं। ऐसे लोगों की हरकतों को पार्टी स्वीकार नहीं करती है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में बक्सर जिले में ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की

Posted by - जनवरी 18, 2023 0
• मुख्यमंत्री ने बक्सर जिला अतिथि गृह के परिसर में प्रस्तावित अतिरिक्त अतिथि गृह भवन के निर्माण कार्य का किया…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में कटिहार जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 5, 2023 0
पटना, 05 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में कटिहार जिले में विभिन्न विभागों…

विपक्षी एकता भानुमति का कुनबा है एनडीए के सामने विपक्षी एकता(इंडिया) का कोई विसात नही

Posted by - जुलाई 19, 2023 0
विपक्षी एकता भानुमति का कुनबा है एनडीए के सामने विपक्षी एकता(इंडिया) का कोई विसात नही यह बनने से पहले ही…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp