नीतीश के बयान के बाद गरमाई सियासत

207 0

RJD बोली- CM की बातों को तोड़ मरोड़ कर किया जा रहा पेश तो BJP ने कही ये बात

पटना : आज मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची थी। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रति नीतीश कुमार का प्रेम छलक पड़ा। नीतीश कुमार ने भाजपा सांसद राधामोहन सिंह के तरफ इशारा करते हुए कहा कि “हमरा दोस्ती कहियो खत्म होगा, जब तक हम जीवित हैं आप लोगों के साथ मेरा संबंध रहेंगे।” वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल मच गया है। 

खबर को अलग तरह से पेश करती है मीडिया: RJD
मुख्यमंत्री के बयान पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मीडिया खबर को अलग तरह से पेश करती है। बीजेपी मुगालते में नहीं रहे। उन्होंने सांसद को इशारा करके अपनी बात को रखा है इसलिए उनके बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लगता है कि अब नीतीश कुमार को आभास हो गया है कि वह क्या कर रहे हैं और भाजपा ने बिहार के लिए क्या कुछ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चाणक्य बन कर चंद्रगुप्त के हाथ में सत्ता को सौपता रहा है। बिहार में जंगल राज था, भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार का साथ दिया। जंगल राज को हटाया यह बात यहां की जनता भी जानती है और नीतीश कुमार भी जानते हैं। नीतीश कुमार को जो कुछ आज आभास  हुआ है और जो कुछ उन्होंने बोला है वह पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग ही बिहार के विकास के लिए काम किए हैं। केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार ने लगातार बिहार के विकास के लिए काम किया है। 

नीतीश से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं: सम्राट चौधरी
वहीं नीतीश के बयान के बाद भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बल्कि राजनीतिक मतभेद है। भाजपा सिद्धान्त से चलने वाली पार्टी है जबकि कुछ लोग गैंग चलाते हैं। बता दें कि बिहार में माहागठबंधन की सरकार बनने के बाद कई मौके आए हैं जब राजद और जदयू के नेता अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे के सामने आए हैं। वहीं जब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे में नीतीश कुमार का यह बयान कई सवालों को भी जन्म दे रहा है। 

Related Post

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् 11 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की

Posted by - अक्टूबर 5, 2021 0
मुख्यमंत्री के निर्देश : ● सभी जिलों के प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत एवं सहायता तत्काल उपलब्ध करायें। •…

राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व संध्या पर खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने किया बिहार के खिलाड़ियों को प्रोत्साहितः विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अगस्त 28, 2022 0
पटना : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में…

​नीतीश कुमार की जुबान हमेशा फिसलती ही रहती हैं,​ व्यक्तिगत टिप्पणी कहीं से सही नहीं: मनोज झा

Posted by - अप्रैल 21, 2024 0
पूर्णियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव( Lalu Yadav) के बच्चों को लेकर दिए बयान…

मुख्यमंत्री ने जनता के दरबार में 66 लोगों की सुनी समस्यायें,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Posted by - सितम्बर 19, 2022 0
पटना, 19 सितम्बर 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के…

युवा विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र प्रताप कुशवाहा चौरासी कल्याण समिति के बैनर तले 29 से 31 मार्च तक मधुबनी में आयोजित होने वाले कुशवाहा समाज के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

Posted by - मार्च 16, 2023 0
पटना। युवा विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र प्रताप कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि सम्राट अशोक के जन्मतिथि के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp