नीतीश को न तेजस्वी से प्यार है और न वो RJD के समर्थक हैं, उन्हें बस 2025 तक CM बने रहना है: प्रशांत किशोर

23 0

प्रशांत किशोर ने लोकसभा में भाजपा एक बार जीतकर आ जाती तो उनकी सरकार दिल्ली में बन जाती, फिर नीतीश को बिहार के मुख्यमंत्री के पद से हटा देती और कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री होगा। वहीं नीतीश कुमार ने अनुमान लगाने के बाद बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन..

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश को न तेजस्वी से प्यार है और न वो RJD के समर्थक हैं, उन्हें बस 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहना है। नीतीश को पता था कि 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद भाजपा सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाती।

“बिना सोचे-समझे कुछ नहीं बोलते नीतीश”
प्रशांत किशोर ने लोकसभा में भाजपा एक बार जीतकर आ जाती तो उनकी सरकार दिल्ली में बन जाती, फिर नीतीश को बिहार के मुख्यमंत्री के पद से हटा देती और कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री होगा। वहीं नीतीश कुमार ने अनुमान लगाने के बाद बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन की व्यवस्था बना ली ताकि 2025 तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहें। नीतीश कुमार ने कहा कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है वो ऐसा क्यों बोल रहे हैं। नीतीश कुमार बिना सोचे-समझे कुछ नहीं बोलते।

बिहार की वर्तमान की तर्ज पर नहीं होंगे आगामी चुनाव”
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आगामी दोनों चुनाव कब होंगे ये नहीं पता, लेकिन बिहार में जो आज की व्यवस्था है उस तर्ज पर नहीं होगा। कौन नेता या दल किधर भागेगा ये कोई नहीं जानता है। आज जो व्यवस्था है जिसमें 7 दल एक हो रहे हैं। अगले चुनाव से पहले आप देखेंगे इसमें बड़ा परिवर्तन आएगा। इसकी झलक आपको दिख भी रही होगी। महागठबंधन को 2015 में हमने बनवाया है तो मैं जानता हूं कि इसको बनाने में क्या समस्या है और इसे चलाने में क्या परेशानी आती है कितना समय और प्रयास करना पड़ता है। 2015 में तीन दलों का जो महागठबंधन था उसे मैंने ही बनवाया था। आज 7 दलों का महागठबंधन है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि  2015 में जो महागठबंधन बना था उसमें लालू और नीतीश कुमार कितने बार मिले थे? नीतीश कुमार ने महागठबंधन क्यों बनवाया इसको समझने की जरूरत है? मुझे दिल्ली में मिले थे जहां उन्होंने मुझे खुद महागठबंधन बनाने और उसमें शामिल होने को कहा था।

Related Post

एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत से पं दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ : डॉ अजय प्रकाश

Posted by - जुलाई 22, 2022 0
पटना, 21 जुलाई : भावी मेयर प्रत्याशी डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी…

नीतीश जी…आपको लालू कितना कुटवाये थे याद है न?, CM नीतीश के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार

Posted by - अक्टूबर 11, 2023 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के साथ-साथ जब उनके पिता शकुनी चौधरी पर भी हमला बोल दिया…

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बीच का यह “अमृत बजट” है। 

Posted by - फ़रवरी 1, 2022 0
“आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा…

कलम सत्याग्रह जारी है संघर्ष बिक्रम ट्रामा सेंटर की कहानी, उसी की जुबानी..बिक्रम की पूर्व प्रत्याशी डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी.

Posted by - सितम्बर 1, 2021 0
है 20 वर्षों के संघर्ष की लंबी दास्तान मेरी धूम धाम से बिक्रम की धरती पर आई थी ढोल नगाड़े…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp