नीतीश सरकार में सम्पूर्ण बिहार का हुआ चौतरफा विकास : मुख़्तार अली

46 0

भारतीय जनतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना मुख्तार अली ने  कहा है कि सम्पूर्ण बिहार के हर क्षेत्र में हुए विकास के कर्णधार हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार| उन्होंने कहा कि अब तक के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नीतीश कुमार ने विकास की एक लंबी लकीर खिंची है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं करता था| वर्ष 2005 के पहले जिस बिहार प्रदेश पर बीमारू और जंगलराज का ठप्पा लगा था| उसे सीएम नीतीश कुमार ने अपने दूरदर्शी सोच और कार्य कुशलता से बदल कर रख दिया है| कृषि, शिक्षा के अलावा अनुसूचितों के लिए भी काफी कार्य किए गए हैं। जिसकी बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। 2005 के बाद बिहार की जनता को न्याय के साथ विकास और कानून का राज मिला। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा है। बिहार की जनता में खुशहाली लाने और राज्य की तरक्की के लिए नीतीश कुमार ने न सिर्फ अनेकों योजनाएं बनाई बल्कि उसे धरातल पर भी उतारा| इसी का परिणाम है कि करीब डेढ़ दशक बाद बिहार का पूरा परिदृश्य बदल गया| लोग बिहार और बिहारियों को सम्मान की नजर से देखने लगें|

मुख्तार अली ने कहा कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार सृजन हेतु सरकार ने तत्परता दिखाते हुए अनेक कदम उठाएं| हर क्षेत्र में रोजगार का दायरा बढ़ा है। जीविका शिक्षा सहित सभी विभागों में काफी प्रगति हुई है। जितनी तेज रफ्तार से देश विकास कर रहा है, उससे भी कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से बिहार का विकास हो रहा है. नीतीश सरकार के कार्यकाल में बिहार के लोगों की आमदनी बढ़ी है और उनके रहन-सहन का तरीका पहले से काफी बेहतर हुआ है. वर्ष 2005 के पहले देश के विभिन्न हिस्सों में बिहार के लोगों को अपमानित होना पड़ता था| लेकिन आज हर जगह बिहार के लोग बड़े शान के साथ रहते हैं। हर बिहारी को नीतीश कुमार पर गर्व है|

मौलाना मुख्तार ने कहा कि गाँव हो या शहर हर घर तक बिजली, पेयजल, शौचालय, पक्की गली और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंची है, इसे कोई नकार नही सकता| बिचौलियों, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसनेवाले नीतीश कुमार ने बिना किसी भेदभाव के हर धर्म/संप्रदाय के लोगों का विकास किया है| मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और निष्पक्ष कार्यशैली का ही परिणाम है कि डेढ़ दशक से बिहार की करोड़ों जनता उनके हर फैसले के साथ सदैव खड़ी है और उनका साथ दे रही है। नीतीश कुमार ने सत्ता में आने के पहले न्याय के साथ विकास का वादा किया और उसे पूरी तरह निभाया। नीतीश कुमार के कार्यकाल में जनहित में लिए गए निर्णयों एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है|

मौलाना मुख़्तार अली ने कहा कि सपने में भी किसी ने कल्पना नहीं की थी कि 15 सालों में बिहार इतना बदल जाएगा। इतना अधिक काम हो जाएगा। उन्होंने बिहार के विकास की एक बड़ी लकीर खींच दी है| न्याय के साथ सम्पूर्ण बिहार का विकास और कानून का राज कायम करनेवाले विकास पुरुष हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार| बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गये| साईकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति जैसी लाभकारी योजनाओं ने लड़कियों का मनोबल उंचा किया है| बिहार की लड़कियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है| उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में राज्य सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया| पुलिस बहाली एवं सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण देकर सीएम नीतीश ने विकास कार्यों में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी बढ़ाई। सात निश्चय योजना के तहत पंचायत में विकास को नई दिशा मिली। सम्पूर्ण बिहार में सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी समस्याओं में काफी सुधार किया गया। पक्की सड़कों के जरिये हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है। इसके अलावा पंचायत के सभी गांव में पशु सेड, पुलिया आदि का निर्माण कार्य किया गया है।

मुख्तार अली ने कहा कि नीतीश सरकार ने 16 सालों में कई बड़े और साहसिक फैसले किये। कृषि रोड मैप लागू कर कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसान सशक्तीकरण की बड़ी पहल हुई। लोक सेवाओं का अधिकार कानून, लोक शिकायत निवारण कानून से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है| इस तरह उनके हर कार्यकाल के कई फैसले देश के लिए नजीर बने।

Related Post

कुढ़नी उपचुनाव ओवैसी की पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही- तेजस्वी यादव

Posted by - दिसम्बर 1, 2022 0
तेजस्वी यादव ने कुढ़नी के तुर्की में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बीजेपी के…

नेता प्रतिपक्ष कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है।

Posted by - नवम्बर 30, 2022 0
बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष आज अरवल के परासी चकिया पहुँचे। उन्होंने वहाँ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विदित…

बिहार के लिए विनाशकारी साबित होगा जाति आधारित जनगणना, फैलेगा जातीय उन्माद : ललन यादव

Posted by - जून 3, 2022 0
पटना : असली देशी मोर्चा के संयोजक ललन यादव ने बिहार में होनेवाली जाति आधारित जनगणना को विनाशकारी बताया है|…

हिजाब विवाद पर बोले CM नीतीश कुमार- ये सब बेकार की बात, बहस करने की कोई जरूरत नहीं

Posted by - फ़रवरी 14, 2022 0
सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का अपना तरीका है, तो हम लोग उसमें इंटरफेयर नहीं करते हैं. मूर्ति…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp