नेता प्रतिपक्ष कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है।

61 0

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष आज अरवल के परासी चकिया पहुँचे। उन्होंने वहाँ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विदित हो कि गांव में एक दलित महिला के घर में आग लगाकर उसकी जान ले ली गई।

श्री सिन्हा ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। कुछ दिन पहले उस दलित महिला के साथ छेड़खानी की गयी। जिसका इसने विरोध किया था। पीड़ित महिला ने 1 दिन पहले थाना में जाकर इसकी जानकारी दी। लेकिन थाना के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिये जाने के कारण महिला को जला कर मार दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने माँग की है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। अपराधी सरेआम किसी की जान ले लेते है। आज अपने को गरीबों की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले लोग आज मौन है।

श्री सिन्हा ने सरकार से माँग की है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाय।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिये शीघ्र पहल करें।

Related Post

पटना संग्रहालय को बिहार संग्रहालय के हाथ सुपुर्द करने के निर्णय को सरकार वापस ले,विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अप्रैल 10, 2023 0
बिहार की सांस्कृतिक और पुरातात्विक संग्रहों से छेड़छाड़ शर्मनाक। पटना,10 अप्रैल2023 विहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा…

जीजा जी के साथ विभागीय बैठक में शामिल हुए लालू के लाल तेजप्रताप, BJP हुई आक्रामक तो JDU लीपापोती में जुटी

Posted by - अगस्त 19, 2022 0
बिहार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव की सरकारी बैठक में उनके जीजा शैलेश…

मुख्यमंत्री औऱ उपमुख्यमंत्री का लोकतंत्र के मंदिर और परिसर में बयान ने किया बिहार को शर्मसार- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - नवम्बर 8, 2023 0
बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह,पदधारण में अवरोध है मानसिक अस्थिरता, मुख्यमंत्री को बीमार करने की साजिश में…

कांग्रेस ने विकास एवं आधुनिकरण करने की जगह देश को रसातल पर पहुंचा दिया था – अरविन्द सिंह

Posted by - मार्च 7, 2022 0
पटना, 7 मार्च: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर एवं आधुनिक विकास…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp