नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के बनने के बाद राज्य में आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

84 0

माननीय नेता, विरोधी दल श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने कहा कि महागठबंधन सरकार के बनने के बाद राज्य में आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। प्रत्येक दिन हत्या, बलात्कार, डकैती एवं लूट-पाट से अखबार भरा रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस सरकार के आने के बाद अपराधियों के मनोबल में वृद्धि हुई है। शराब के धंधे में लिप्त लोग अब शराब के साथ-साथ इन जघन्य अपराधों में भी लग गयें हैं। राज्य में पुलिस प्रशासन का भी मनोबल गिर चुका है और वे इन लोगों के हस्तक्षेप के कारण इन घटनाओं को रोकने में विफल हो रहें है। हाल के घटनाओं में हम देखें तो समस्तीपुर, मोतिहारी एवं कुछ अन्य जिलों में लगातार हत्या और लूट की घटना हुई है। राज्य सरकार की प्राथमिकता में विधि-व्यवस्था नहीं रहने के कारण इन घटनाओं में लगाम लगाना मुश्किल हो गया है। जब सरकार में उचे पद पर बैठे हुए लोग सरेआम संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोगों को धमकी देतें हैं तो अपराधी वर्ग का मनोबल बढ़ना स्वाभाविक है।

श्री सिन्हा ने सरकार से मांग किया कि एक विशेष कार्य योजना बनाकर बिहार में व्याप्त भय एवं आतंक को दूर करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से यथा शीघ्र कार्रवाई करे। अपराध कार्य में लगे लोगों का मनोबल तोड़ने हेतु यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो राज्य में सामान्य नागरिकांे का जीना दुर्भर हो जायेगा। हमें उम्मीद है कि माननीय मुख्यमंत्री इस विषय पर अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए आम जनों को सुरक्षा की गारंटी देते हुए भय एवं आतंक के वातावरण के दूर करने का कार्य करेंगे।

     (भूषण कुमार झा)

       आप्त सचिव,

       नेता, विरोधी दल,

      बिहार विधान सभा।

Related Post

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और आद्री के पूर्व सदस्य सचिव स्वर्गीय शैवाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री मिलने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Posted by - जनवरी 25, 2022 0
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और आद्री के पूर्व सदस्य सचिव स्वर्गीय शैवाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री मिलने…

अखंड सौभाग्य का प्रतीक है हरतालिका तीज व्रत महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत.

Posted by - सितम्बर 9, 2021 0
पटना:हरतालिका तीज व्रत भारतीय महिलाओं के लिए बहुतआयने रखता है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति के दीर्घायु और सफलत…

छठ पूजा के दूसरे दिन होता है खरना, प्रसाद ग्रहण कर व्रती रखेंगे 36 घंटे का निर्जला व्रत

Posted by - अक्टूबर 29, 2022 0
प्रसाद ग्रहण के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। निर्जला उपवास रखकर रविवार की शाम…

पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती सिद्धेश्वरी देवी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी एक लाख रूपये की सहायता राशि का चेक

Posted by - नवम्बर 23, 2022 0
पटना, 23 नवम्बर 2022 :- आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती सिद्धेश्वरी देवी ने मुख्यमंत्री राहत…

मुख्यमंत्री ने हजरत मखदुम शेख सर्फुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के इबादतगाह पर मत्था टेका और सैयद गुलाम अली के मजार पर चादरपोशी की

Posted by - अप्रैल 12, 2022 0
पटना, 12 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिलान्तर्गत राजगीर स्थित मखदुम कुंड का परिभ्रमण किया।…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp