पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूल किए गए बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

50 0

बिहार में ठंड बढ़ गई है। पटना और गया सबसे अधिक शीत की चपेट में हैं। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री बना हुआ है। धूप न निकलने से ठिठुरन अधिक सता रही है। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को ठंड को देखते हुए आठ जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश दो जनवरी (सोमवार) से लागू होगा। आठ जनवरी के बाद अगर मौसम ठंडा रहता है तो विद्यालय आगे भी बंद किए जा सकते हैं। तापमान में सुधार होने पर दोबारा स्कूल खोले जाएंगे। 

मौसम में सुधार होने पर 10 को खुलेंगे स्कूल

जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ठंड बढ़ गई है। तापमान में कमी आने से सुबह स्कूल जाने वाले छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में सोमवार से पटना के सरकारी और निजी विद्यालय को बंद किया जा रहा है। डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। अभी आठ जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। नौ को रविवार है। ऐसे में अगर मौसम में सुधार होता है तो 10 जनवरी से आठवीं तक की क्लास फिर से चलेगी। 

स्कूलों की टाइमिंग में पहले ही किया जा चुका है बदलाव 

बता दें कि 20 दिसंबर को ठंड को देखते हुए पटना के छात्रों को राहत दी गई थी। विद्यालयों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया था। जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया था। यह निर्देश 21 दिसंबर से प्रभाव में आया था। 

Related Post

पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन पर मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - अप्रैल 9, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने…

ज्योतिषाचार्य सुधीर कुमार तिवारी की पत्नी का निधन

Posted by - मार्च 9, 2022 0
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, लोजपा नेता हुलास पांडेय, जदयू प्रवक्ता रणवीर नंदन सहित विभिन्न राजनीतिक सामाजिक लोगों ने शोक व्यक्त…

राज्य के 03 जिलों में कल वज्रपात से 04 लोगों की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त

Posted by - जुलाई 12, 2023 0
मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश पटना, 12 जुलाई 2023…

सुशील मोदी बोले- मांझी को पुलवामा भेज दें, माझी ने कहा- कमान दिलवाइए; बता देंगे क्या है बिहारी

Posted by - अक्टूबर 19, 2021 0
मांझी के कश्मीर की कमान देने वाले बयान को हल्का बताते हुए राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp