पटना समेत कई शहरों में सड़कों पर RJD वर्कर्स का हंगामा; दरभंगा में रोकी ट्रेन, छात्रों के आंदोलन को विपक्ष ने लपका,

41 0

आरआरबी-एनटीपीसी रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर बवाल के बाद केंद्र सरकार ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। इसके बावजूद आज बिहार बंद का आयोजन किया गया है। पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित बिहार के सभी बड़े शहरों में सुबह से ही जगह-जगह रास्तों को जाम कर दिया गया है। कहीं सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है। हालांकि, छात्रों के इस आंदोलन को अब विपक्ष ने लपक लिया है। सड़कों से छात्र नदारद हैं तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

पटना में सुबह ही कई सड़कों पर आरजेडी के कार्यकर्ता उतर आए। टायरों को जलाते हुए सड़कों को जाम कर दिया। कई जगह पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता तो कुछ जगहों पर कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता ने जाम लगा दिया। मोदी-नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। गांधी सेतु पर प्रदर्शन की वजह से यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 7 बजे से विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने रामाशीष चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पटना में भिखना पहाड़ी इलाके में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आगजनी की।

 दरभंगा में संपर्क क्रांति ट्रेन का रास्ता रोका
दरभंगा में भी जगह-जगह आरजेडी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर आईएसए और आरजेडी के कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ता ट्रैक पर बैठ गए और दरभंगा संपर्क क्रांति का रास्ता रोक दिया। आरजेडी के कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करते रहे। 

वैशाली में भी सड़क जाम
वैशाली में हाईवे पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायरों में आग लगाकर रास्ता रोक दिया। यहां मोदी और नीतीश का पुतला भी फूंका गया। गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।

जहानाबाद में सड़क पर भाकपा माले और महागठबंधन के कार्यकर्ता
जहानाबाद में  बिहार बंद के द्वारा भाकपा माले एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता सुबह में ही सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। जहानाबाद के अरवल मोड़ ,काको, मखदुमपुर सहित कई जगहों पर एनएच पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित किया। काको में एनएच 110 पर दुपहिया वाहन को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। हालांकि व्यवसायिक प्रतिष्ठान अभी रोज की तरह खुले हैं। ट्रेन परिचालन सामान्य है । स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है

औरंगाबाद में बंद कराया बाजार 
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा को लेकर जिले में विभिन्न छात्र संगठनों के लोग सड़क पर उतरे और टायर जलाकर बाजार को बंद कराया। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय में छात्रों ने बाजार को बंद करा दिया। विपक्षी पार्टियों ने बंद का अपना समर्थन दिया है। बस स्टैंड तीन मुहान पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए। हसपुरा में सुबह से ही बाजार बंद का असर दिखने लगा था। बड़े वाहन और पटना जाने वाली गाड़ियां बंद रही। ।

Related Post

अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर श्रेयसी सिंह बोलीं- ये महिलाओं को बढ़ते देखना नहीं चाहते, मैं इन्हें नेता ही नहीं मानती

Posted by - सितम्बर 30, 2023 0
श्रेयसी सिंह ने कहा कि इनके जैसे लोग महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते इसलिए निम्न स्तर की राजनीति…

शरिया लागू कर इस्लामिक स्टेट बनाना चाहती है नीतीश सरकार”, त्योहारों की छुट्टियां कम करने पर भड़के गिरिराज सिंह

Posted by - सितम्बर 3, 2023 0
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘यह बच्चों को सनातन संस्कृति से अलग करने की कोशिश है ताकि वे हरितालिका तीज, जन्माष्टमी…

रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या के सौजन्य से छह जरूरतमंद लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Posted by - मार्च 24, 2023 0
पटना, सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या के सौजन्य से छह जरूरतमंद लोगों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया।रोटेरियन…

संयुक्त मोर्चा के नेताओं की मांग राबिया के हत्यारों को फांसी दो:संयुक्त मोर्चा

Posted by - सितम्बर 5, 2021 0
पटना: आज दिनांक 05-09-2021 को संध्या 6 बजे संयुक्त मोर्चा के नाम से बिहार के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता…

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह के वेतन का चेक सौंपा

Posted by - दिसम्बर 7, 2022 0
पटना, 07 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में अपने एक माह…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp