पत्रकार समाज सेवक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठी एवं गोली से दमन करना लोकतंत्र के लिए अशुभ- विजय कुमार सिन्हा

30 0

आपातकाल में भी हुई थी पत्रकारों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दमन की कार्रवाई,

पुलिस द्वारा अनशन एवं प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी और गोली चलाना सरकार की बढ़ती निराशा एवं विफलता का द्योतक,

हत्या एवं अपराध रोकने में विफल सरकार कानून का पालन करने वालों पर ही कर रही है कार्रवाई,

पटना, 4 अगस्त 2023

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भागलपुर, अरवल एवं कटिहार में अनशन एवं प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी और गोली चलाने की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा है कि इन घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने गए पत्रकारों की भी पिटाई की गई है|भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी औऱ भागलपुर के जिलाध्यक्ष श्री रोहित पांडेय के साथ पुलिस द्वारा जो बर्बरता की गई वह घोर निन्दनीय है।आधी रात में पुलिस द्वारा उन्हें जबरदस्ती उठाना दर्शाता है कि कानून का राज ख़त्म हो चुका है।इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषियों पर अबिलम्ब कार्रवाई होनी चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि महा गठबंधन सरकार में पत्रकार, समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं का पुलिस की लाठी एवं गोली से दमन कराना लोकतंत्र के लिये अशुभ है। मुहर्रम के दौरान उपद्रव के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे के नेतृत्व में अनशन पर बैठे लोगों को भागलपुर में पुलिस ने जबर्दस्ती उठा लिया और उनपर लाठियां बरसायी| कई पत्रकार भी इस लाठी चार्ज में चोटिल हुये। इसी प्रकार अरवल में भी एक पत्रकार पर गोली चलायी गयी और कटिहार में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन की लाठी गोली की सरकार अब आपात काल के तानाशाह सरकार की तरह व्यवहार कर रही है| यहां भी पत्रकार, समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है| विडंबना यह है कि महागठबंधन सरकार के दो प्रमुख घटक राजद और जदयू के सुप्रीमो भी आपातकाल के ही विरोध से उत्पन्न नेता हैं| लेकिन अब आपातकाल जैसा दमन करने में इन्हें कोई परहेज नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार की यह दमनात्मक कार्रवाई इनके बढते निराशा एवं विफलता का सूचक है। सकारात्मक कार्य करने में असफल इस सरकार को उपलब्धि गिनाने के नाम पर धरातल पर कुछ नहीं है। भले ही ये कागजी घोड़ा दौड़ाकर जितनी उपलब्धि दिखा लें। आज भी राज्य से किसान, मजदूर, छात्र और निवेशक का पलायन जारी है।

श्री सिन्हा ने कहा है कि सरकार हत्या एवं अपराध रोकने में पूरी तरह असफल है। लेकिन कानून का पालन करने वालों पर कार्रवाई कर अपने बेईमान नीयत का प्रदर्शन कर रही है। राज्य की पुलिस दारू , बालू और जमीन माफियाओं की सेवा में लगी है| अपराधी खुले आम घूम-घूम कर हत्या, अपहरण एवं लूट को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें इन गलत कार्यो मे पुलिस प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ता है। राज्य की जनता निराश एवं परेशान है। आगामी चुनाव में जनता इन्हें निश्चित रुप से सबक सिखायगी।

Related Post

भारतीय नववर्ष का वैज्ञानिक तथा पौराणिक महत्व : अश्विनी चौबे

Posted by - अप्रैल 3, 2022 0
हर तरफ रहता है, हर्षोल्लास,किला मैदान में भारतीय नववर्ष महोत्सव का हुआ आयोजन पटना/बक्सर, 3 अप्रैल 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन…

जदयू में शामिल हुये कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व0 सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश तथा कॉग्रेस नेता श्री शंभु सिंह पटेल एवं श्री प्रयाग सिंह कुशवाहा

Posted by - दिसम्बर 12, 2021 0
जदयू में शामिल होने के पश्चात् कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व0 सदानंद सिंह के पुत्र श्री शुभानंद मुकेश तथा कॉग्रेस…

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन-दानिश इकबाललोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन-दानिश इकबाल

Posted by - मार्च 1, 2024 0
सभी लोकसभा क्षेत्रों में होगा कार्यशाला काआयोजन,प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लेंगे भाग पटना, 01.03.2024भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल…

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जी पटना साहिब में आयोजित मुख्य (दीवान) कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Posted by - नवम्बर 8, 2022 0
पटना, 08 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व…

मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश.

Posted by - अक्टूबर 16, 2021 0
दीपावली एवं छठ महापर्व में देश के अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में यहां आते…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp