पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 अरूण जेटली जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

43 0

पटना,  28  दिसम्बर  2021  :-  पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 अरूण जेटली जी के जन्मदिवस पर राजकीय  जयंती  समारोह  का  आयोजन  पी0सी0  कॉलोनी,  कंकड़बाग स्थित सेक्टर-ए,  पार्क संख्या-31  में किया गया। 

राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व0 अरूण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  

इस  अवसर  पर  उप  मुख्यमंत्री  श्री  तारकिषोर  प्रसाद,  स्वास्थ्य  मंत्री  श्री  मंगल  पाण्डे, जल  संसाधन  सह  सूचना  एवं  जन-सम्पर्क  मंत्री  श्री  संजय  कुमार  झा,  उद्योग  मंत्री  सैयद शाहनवाज  हुसैन,  श्रम  संसाधन  सह  सूचना  एवं  प्रावैधिकी  मंत्री  श्री  जिवेष  कुमार,  गन्ना  उद्योग सह  विधि  मंत्री  श्री  प्रमोद  कुमार,  खान  एवं  भूतत्व  मंत्री  श्री  जनक  राम,  परिवहन  मंत्री  श्रीमती शीला  कुमारी,  सांसद  श्री  रविषंकर  प्रसाद,  विधायक  श्री  नन्द  किषोर  यादव  सहित  अनेक गणमान्य  व्यक्तियों,  सामाजिक  एवं  राजनीतिक  कार्यकर्ताओं  ने  भी  स्व0  अरूण  जेटली  की प्रतिमा  पर  माल्यार्पण  कर  उन्हें  श्रद्धांजलि  अर्पित  की।  

इस  अवसर  पर  सूचना  एवं  जन-सम्पर्क  विभाग  के  कलाकारों  द्वारा  आरती-पूजन  एवं देश  भक्ति  गीतों  का  गायन  भी  किया  गया।   कार्यक्रम  के  पष्चात्  पत्रकारों  द्वारा  15  से  18  आयु  वर्ग  के  बच्चों  का  03  जनवरी  से टीकाकरण  प्रारंभ  करने  से  संबंधित  प्रष्न  का  जवाब  देते  हुये  मुख्यमंत्री  ने  कहा  कि  यहां  काम शुरू  करने को लेकर  हमलोग जल्द  ही  मीटिंग  करने वाले  हैं।

Related Post

श्रम समाज का असली निर्वाहक है और श्रमिक ही असली राष्ट्र शिल्पी है : मुकुल आनंद

Posted by - जून 25, 2023 0
पटना : रविवार को भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के बैनर तले वेद नगर स्थित होटल बुद्धा रेजीडेंसी में विश्वकर्मा वंशीय श्रमिक…

 विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए CM का बदला अंदाज,​मीडिया ने पूछा सवाल तो नीतीश कुमार ने किया “दण्डवत प्रणाम

Posted by - नवम्बर 14, 2023 0
पटना: 5 दिनों तक चले बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के विवादित बयान ने बिहार सहित पूरे देश की…

मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - जनवरी 1, 2024 0
पटना 01 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp