प्रदेश के सभी 45 हजार गांवों व 350 नगर निकायोंके मंदिरों में 21 जनवरी तक चलेगा स्वच्छता अभियान-सम्राट

117 0
  • बिहार के समाजवादियों की राजनीति को बर्बाद करना चाह रही कांग्रेस, पहले लालू और अब नीतीश का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

पटना, 14.01.2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में आज से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर रही है जो अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 21 जनवरी तक चलेगा। भाजपा की ओर से बिहार के सभी 45 हजार गांवों और 350 से अधिक नगर निकायों में यह अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी यानी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा तथा सभी को मंदिरों की सफाई अभियान में श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है, उसे भी अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। एक सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस समाजवादियों की राजनीति को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले ऑर्डिनेंस फाड़ कर राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के राजनीतिक करियर को बर्बाद किया और अब यह कह कर कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन के संयोजक बनाने के सवाल पर ममता बनर्जी नाराज है, एक तरह से नीतीश कुमार का अपमान किया गया है।

श्री चौधरी ने कहा कि पहले नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया गया, फिर कई सप्ताह से उन्हें इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के प्रस्ताव को लटका कर रखा गया और अब उन्हें राजनीति से ही मुक्त करने का प्रयास किया गया हैं। दरअसल कांग्रेस समाजवादियों को राजनीति से बाहर करने के अभियान में जुटी हुई है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा माल्यार्पण पर किया

Posted by - अक्टूबर 2, 2022 0
पटना, 02 अक्टूबर 2022 :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना…

पटना सड़क हादसे में हुई 7 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Posted by - अप्रैल 16, 2024 0
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर सड़क हादसे में हुई 7…

पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार मिला अनुसूचित समाज को लोकतांत्रिक व संवैधानिक सरकार: मंगल पांडेय

Posted by - नवम्बर 26, 2023 0
पटना।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज देश में वर्षों…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp