प्रधानमंत्री, जम्मू के उप राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रति आभार- विजय सिन्हा

33 0

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौत पर भी कर रहें राजनीति- विजय सिन्हा

वैष्णो देवी जा रही बस दुर्घटना के कारण बिहार के 10 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें लखीसराय जिला के लगभग 07 लोगों की मृत्यु हुई है। भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा जी ने लखीसराय में मृतक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया।

श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री जी सहित जम्मू के महामहिम उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये दिया गया एवं जम्मू के उप राज्यपाल के द्वारा मृतकों के आश्रित को पांच-पांच लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये का मुआवजा दिया जा रहा है।

श्री सिन्हा ने मुआवजा दिलाने हेतु पहल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी आभार व्यक्त किया।
श्री सिन्हा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसी दुःखद घटना पर भी राजनीति करने में जूटे हैं, जहां जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल द्वारा आश्रितों को पांच-पांच लाख का मदद किया जा रहा है वहीं बिहार सरकार मात्र दो-दो लाख ही दे रही है, जो कहीं से भी उचित नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार अपनी जग हसाई ना कराये बल्कि मृतक के शव को लाने की व्यवस्था बनाये एवं पीड़ित परिजनों के जीवन यापन के लिए उचित व्यवस्था करे।

Related Post

पूरे देश के नागरिकों को पीएम मोदी का तोहफा, मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Posted by - जुलाई 2, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण को लेकर आज बड़ा एलान किया. उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि…

जनता दल यूनाइटेड अंतिम सांसे ले रहा है- पशुपति पारस

Posted by - दिसम्बर 26, 2023 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पाटी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि ललन सिंह के इस्तीफे के…

NITIE मुंबई में NICE के दूसरे संस्करण वेस्ट जोन के फाइनल का सफल समापन, यशस्वी और ओंकार ने हासिल किया प्रथम स्थान

Posted by - जून 21, 2023 0
नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन (एनआईसीई) के दूसरे संस्करण का वेस्ट जोन फाइनल बुधवार (21 जून) को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल…

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंचते ही कटिहार पुलिस गोली कांड को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

Posted by - जुलाई 30, 2023 0
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना पहुंचते ही कटिहार के बारसोई की घटना को लेकर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp