प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास के सभी आयामों पर काम किया है-विजय कुमार सिन्हा।

68 0

बिहार में डबल इंजन की सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने को तैयार।

बिहार में कायम होने लगा है उम्मीद, ऊर्जा और उत्साह का वातावरण।

पूर्व सांसद ब्रह्मंनद मंडल एवं पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना ।

पटना 31 जनवरी 2024

बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को लेकर कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विकास के सभी आयामों पर काम किया है। उन्होंने कहा की अभी प्रस्तुत होने वाला 2024 का लेखानुदान बजट वैश्विक अस्थिरता की पृष्ठभूमि में भी भारत की अर्थव्यवस्था के उत्साहवर्धक उपलब्धियों को दिखाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतरिम बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित चार जातियों-युवा, महिला, किसान और गरीब के लिए उम्मीद और आशा की ज्योति जलाने वाला साबित होगा। विगत एक दशक से मोदी जी की सरकार ने जो घोषणाएं की है, उस पर अभूतपूर्व गति से काम हुआ है। आज भारत विकसित भारत बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। आशा, उम्मीद, ऊर्जा और उत्साह का वही वातावरण हमें बिहार में बनाना है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त बिहार बनाना हमारा संकल्प है। जहाँ जंगलराज और गुंडाराज की जगह जनता के लिए जनता का राज होगा। यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन की सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

उप मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक सच्चे समाजसेवी एवं गरीबों के हितैषी थे। उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई हुई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दें।

उप मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर भी दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि एक कर्मठ, विनम्र एवं धैर्यवान राजनेता थे। ईश्वर इनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related Post

बिहार में बढ़ते अपराध पर राजनीति तेज, सम्राट चौधरी बोले- लोगों की सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़; JDU ने दिया जवाब

Posted by - अगस्त 20, 2023 0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बढ़ते अपराध के लिए सीधे तौर पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला…

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - अक्टूबर 19, 2023 0
पटना, 19 अक्टूबर 2023 :- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अखिल…

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं

Posted by - मार्च 29, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को…

मुख्यमंत्री ने कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं

Posted by - जून 19, 2023 0
पटना, 19 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कॉग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp