प्रेम नाथ खन्ना आदि शक्ति नाट्य महोत्सव 2022 के उपलक्ष मे संस्था रंग गुरुकुल के द्वारा  जुर्म नाटक का मंचन किया गया.       

139 0

लेखिका :- ममता मेहरोत्रा

नाट्य रूपांतरण :- ब्राहमानंद पाण्डेय

परिकल्पना और निर्देशन  :- राजवीर गुंजन

संस्था :- रंग गुरुकुल

                              कथासार:-जुर्म            

प्रेम नाथ खन्ना आदि शक्ति नाट्य महोत्सव 2022 के उपलक्ष मे संस्था रंग गुरुकुल के द्वारा  जुर्म नाटक का मंचन आज दिनांक 27-07-2022 को कालिदास रंगलाये के शकुंतला प्रेक्षागृह मे किया गया जो ममता मेहरोत्रा द्वारा लिखित कहानी को नाट्य रूपांतरण ब्रह्मानन्द पाण्डेय ने किया और निर्देशन गुंजन कुमार द्वारा किया गया हैं| ये कहानी अपनी व्यथा कहकर मन का बोझ को कम करने की परंपरा बहुत पुरानी  रही है | साथ ही ईश्वर के सामने अपने गुनाह कबूल कर,अपने को अपराध–बोध से मुक्त करने की मान्यता भी प्राचीन है | प्रस्तुत नाटक “ जुर्म “ का कथानक भी इसी परंपरा के इर्द-गिर्द घूमता है,जिसमे कथानायक  के मन में पल रहे गुनाह के अहसास और उसे व्यक्त कर तनाव मुक्त होने की कोशिश,के बीच पल रहे  द्वंद को दर्शाया जाता है |

 कथानायक जॉन,अपने सीने में दर्द समेटे,कन्फेशन की खातिर,चर्च के मुख्य पादरी के पास पहुंचता है और अपने दर्द को व्यक्त करता है | वह  बताता है की उसकी पत्नी पतित और धोखेबाज है ,जिसने , जॉन के ही दोस्त के साथ अंतरंगता स्थापित करने का गुनाह किया है | कथा के प्रवाह में फादर उसे निर्दोष करार देते हैं ,पर जॉन यह कहकर फादर को चौकने पर  मजबूर कर देता है कि उसने भी अपने उसी दोस्त की पत्नी से नाजायज रिश्ता कायम कर रखा है और उसकी तथाकथित प्रेमिका ,उसके बच्चे की माँ बनने वाली है | इस प्रकार अपना जुर्म कबूल करके ,कथा नायक जॉन प्रस्तुत ,कथानक को चरम पर पहुंचा देता हैं, जहां यह भी स्थापित होता है की विवाहोतर संबंधों को लेकर ,उसने दो मानदंड स्थापित कर रखे हैं  – जो प्रस्तुत नाटक जुर्म को बेहद संवेदनशील तो बनाते ही है ,साथ ही रोमांच से पूर्ण भव्यता भी प्रदान करते है|

इस पुरे नाटक मंचन का भार मीडिया प्रभारी :- अनामिका जी के देख रेख में समपर्ण हुआ  

                                              मंच पर

जॉन  : – गुंजन कुमार  

फादर  :- अनुपम कुमार सिन्हा

जॉन की पत्नी :- पूजा सिंह

जॉन का दोस्त राजीव  :- अविनाश कुमार

राजीव की पत्नी :- यूरेका किम                    

                              बैक स्टेज

 परिकल्पना और निर्देशन  :- राजवीर गुंजन

कहानी लेखिका :- ममता मेहरोत्रा

कहानी नाट्य रूपांतरण :- ब्राहमानंद पाण्डेय

प्रोडक्शन मैनेजर :- सुप्रिया लक्ष्मी

प्रोडक्शन असिस्टन्ट :- अमित सागर

लाइट :- राजीव रॉय

म्यूजिक :- अभिषेक बिहारी

मेकअप :- मनोज मयंक एंड अंजू सिन्हा

सेट डिज़ाइन – सुनील कुमार

मीडिया प्रभारी :- अनामिका

फोटोग्राफी :-राज नीरज राज

शो होस्ट :- विष्णु देव कुमार

Related Post

पूर्व विधायक डॉ० इजहार अहमद द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - अप्रैल 17, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्रा कंटिनेंटल में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन पूर्व…

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

Posted by - दिसम्बर 25, 2021 0
पटना, 25 दिसम्बर 2021 :- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे राज्य में…

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - जनवरी 25, 2023 0
पटना, 25 जनवरी 2023 :- • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों…

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत की।

Posted by - सितम्बर 6, 2021 0
जातीय जनगणना को लेकर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर हमलोगों ने एक…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp