बिहार उपचुनाव परिणाम: RJD की नीलम देवी मोकामा से तो गोपालगंज में BJP की कुसुम देवी उप चुनाव जीती

51 0

बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उपचुनाव जीत गई हैं ।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के अंतिम नतीजे की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन मोकामा में मतगणना के अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद राजद की नीलम देवी भाजपा की सोनम देवी से 16 हजार 420 मत से आगे हैं।

वहीं, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला कांटे का रहा। मतगणना के किसी चक्र में कभी भाजपा तो कभी राजद के उम्मीदवार आगे हो जाते थे लेकिन अंतिम चक्र मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा की कुसुम देवी ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।

दोनों सीटों पर हुए इस उपचुनाव में राजद और भाजपा ने अपनी-अपनी सीटों को बरकरार रखा है। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में गोपालगंज से भाजपा के सुभाष सिंह और मोकामा से राजद के अनंत सिंह निर्वाचित हुए थे लेकिन इस वर्ष सुभाष सिंह की असमय मृत्यु होने और अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के कारण सीट रिक्त हो गई, जिसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव करवाया गया। कुसुम देवी स्व. सुभाष सिंह की और नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं।

Related Post

अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तो मेरे देश में बने सामान, मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं : अरविन्द सिंह

Posted by - अक्टूबर 24, 2021 0
24 अक्टुबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि भारत में बनी…

गरीबों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते थे अटल जी: अश्विनी चौबे

Posted by - दिसम्बर 25, 2021 0
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp