बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं तेजस्वी- विजय कुमार सिन्हा

33 0

मुख्यमंत्री घोषणा करे तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के मामले में वे है साथ-विजय कुमार सिन्हा

उपमुख्यमंत्री के इसारे पर चल रहा सदन- विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

बिहार विधान सभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि उन्होंने सदन में सरकार के जवाब के क्रम में श्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया कि वे बाहर में सी.बी.आई और ई. डी के बारे में बहुत बयान देते हैं, इसलिए सदन में बताएं कि किस प्रकार इतनी कम उम्र में अकूत संपत्ति के मालिक हो गए। राज्य की जनता भी इसे जानना चाहती है। दिल्ली में 150 करोड़ का मकान, अनेक कंपनी, अनेक प्लॉट, एवं मॉल के मालिक अवैध कमाई से बने हैं। यदि भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी इस पर कारवाई करती है तो उन्हें एतराज नहीं होना चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य तब होता है जब मुख्यमंत्री जी भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते हैं। यदि मुख्यमंत्री जी की यही मंशा है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से यह बयान देना चाहिए कि तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामले नहीं बनते हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में आसन द्वारा विपक्ष को मौका नहीं दिया जाता है। वे सदैव विपक्षी सदस्यों का उपहास करते हैं। लोकतंत्र के लिए आसन का आचरण शुभ नहीं है। यदि उपमुख्यमंत्री को ही सदन चलाना है तो वह जाकर आसन पर बैठ जाए। नीचे से आसन को निर्देश देना स्वस्थ परंपरा नहीं है

Related Post

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दो दिवसीय यात्रा पर रविवार देर शाम पटना पहुंचेंगे

Posted by - फ़रवरी 21, 2022 0
पटना:20 फरवरी 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे…

जागो जनता जागो अब आपका अधिकार क्या है स्वयं बताएंगे मनीष कुमार रावत की धर्म पत्नी व भावी वार्ड प्रत्याशी डिंपल कुमारी

Posted by - अक्टूबर 20, 2021 0
जमुई कृष्णापट्टी  मोहल्ला वार्ड संख्या 19 की भावी प्रत्याशी मनीष कुमार रावत जी की धर्मपत्नी डिंपल कुमारी से बातचीत के…

पप्पू यादव ने तेजस्वी को चेताया, कहा- “ड्राइविंग सीट पर बैठने के ख्वाब के चलते खलासी की सीट भी चली जाएगी

Posted by - मार्च 26, 2023 0
पप्पू यादव ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि…

पटना: लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार में मंत्रिमंडल में ब्राह्मणों की उपेक्षा की गई है।

Posted by - अगस्त 20, 2022 0
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित अन्य जगहों पर लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक परिदृश्य में दीक्षा-शिक्षा,…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp