बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित देव सूर्य मंदिर का अपना ही एक इतिहास है.

249 0

बिहार के औरंगाबाद जिले का प्राचीन सूर्य मंदिर अनोखा है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने एक रात में किया था। यह देश का एकमात्र ऐसा सूर्य मंदिर है, जिसका दरवाजा पश्चिम की ओर है। इस मंदिर में सूर्य देवता की मूर्ति सात रथों पर सवार है। इसमें उनके तीनों रूपों उदयाचल-प्रात: सूर्य, मध्याचल- मध्य सूर्य और अस्ताचल -अस्त सूर्य के रूप में विद्यमान है। पूरे देश में यही एकमात्र सूर्य मंदिर है जो पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है।

वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण

करीब एक सौ फीट ऊंचा यह सूर्य मंदिर स्थापत्य और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण डेढ़ लाख वर्ष पूर्व किया गया था। बिना सीमेंट अथवा चूना-गारा का प्रयोग किए आयताकार, वर्गाकार, अर्द्धवृत्ताकार, गोलाकार, त्रिभुजाकार आदि कई रूपों में काटे गए पत्थरों को जोड़कर बनाया गया यह मंदिर अत्यंत आकर्षक व विस्मयकारी है।

मंदिर का इतिहास                                                                                                                                                                                                                              

यह सूर्य मंदिर अपनी विशिष्ट कलात्मक भव्यता के साथ-साथ अपने इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यह औरंगाबाद से करीब 18 किलोमिटर दूर है और सौ फीट ऊंचा है। डेढ़ लाख वर्ष पुराना यह सूर्य मंदिर काले और भूरे पत्थरों से बना हुआ है। यह सूर्य मंदिर ओड़िशा में स्थित जगन्नाथ मंदिर से मेल खाता है। मंदिर के बाहर लगे एक शिलालेख पर ब्राह्मी लिपि में एक श्लोक लिखा है, जिसके मुताबिक इस मंदिर का निर्माण 12 लाख 16 हजार वर्ष पहले त्रेता युग में हुआ था। शिलालेख से पता चलता है कि अब इस पौराणिक मंदिर के निर्माण को 1 लाख 50 हजार 19 वर्ष पूरे हो गए हैं।

देव मंदिर और छठ का संबंध

कहा जाता है कि देवासुर संग्राम में जब असुरों के हाथों देवता हार गये थे, तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के के लिए देवारण्य में छठी मैया की आराधना की थी. तब प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था. इसके बाद अदिति के पुत्र त्रिदेव रूप आदित्य भगवान हुए, जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी. कहते हैं कि उसी समय से देव सेना षष्ठी देवी के नाम पर इस धाम का नाम पर इस धाम का नाम देव हो गया और छठ का चलन भी शुरू हो गया.

विश्वकर्मा ने बनाया था मंदिर

यूं तो देश में भगवान सूर्य के गई प्रख्यात मंदिर है, सभी का अपना महत्व हैं, लेकिन बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित देव सूर्य मंदिर का अपना इतिहास है। मंदिर को लेकर कई किंवदंतियां सुनने में आती है। कहते हैं इस सूर्य मंदिर को ध्वस्त करने की योजना औरंगजेब ने बनाई थी, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी थी। छठ पर्व के दौरान यहां भव्य मेला लगता है। औरंगाबाद से 18 किलोमिटर दूर देव स्थित सूर्य मंदिर करीब सौ फीट ऊंचा है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण त्रेता युग में स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने किया था। देव सूर्य मंदिर देश की धरोहर एवं अनूठी विरासत है। हर साल छठ पर्व पर यहां लाखों श्रद्धालु छठ करने झारखंड, उतरप्रदेश समेत कई राज्यों से आते हैं। कहा जाता है तो जो भक्त मन से इस मंदिर में भगवान सूर्य की पूजा करते हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

अयोध्या के निर्वासित राजा ने बनवाया 

कथा है कि सतयुग में अयोध्या के निर्वासित राजा ऐल एक बार देव इलाके के जंगल में शिकार खेलने गए थे। वे किसी ऋषि के श्रापवश श्वेत कुष्ठ से पीड़ित थे। वे देव के वन में राह भटक गए। राह भटकते भूखे-प्यासे राजा को एक छोटा सा सरोवर दिखाई दिया जिसके किनारे वह पानी पीने गए और अंजुरी में जल भर कर पीया जिससे उनका श्वेत कुष्ठ ठीक हो गया। उन्होंने बताया कि वही सरोवर आज सूर्यकुंड के रूप में जाना जाता है। उसी रात जब राजा रात में सोए हुए थे तो उन्हें सपना आया कि जिस गड्ढे में उनका कुष्ठ ठीक हुआ था, उसमें ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश की तीन मूर्ति हैं। इसके बाद राजा ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करके स्थापना की आैर मंदिर बनवाया। 

तीन स्वरूपों में भगवान सूर्य 

देव सूर्य मंदिर में छठ करने का अलग महत्व है। यहां भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान है। देव मंदिर में सात रथों से सूर्य की उत्कीर्ण प्रस्तर मूर्तियां अपने तीनों रूपों उदयाचल (प्रात:) सूर्य, मध्याचल (दोपहर) सूर्य, और अस्ताचल (अस्त) सूर्य के रूप में विद्यमान है। पूरे देश में यही एकमात्र सूर्य मंदिर है जो पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान सूर्य, ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के रूप में विराजमान है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा काफी प्राचीन है। मंदिर का सर्वाधिक आकर्षक भाग गर्भगृह के ऊपर बना गुंबद है जिस पर चढ़ पाना असंभव है। गर्भगृह के मुख्य द्वार पर बायीं ओर भगवान सूर्य की प्रतिमा है और दायीं ओर भगवान शंकर के गोद में बैठी प्रतिमा है। ऐसी प्रतिमा सूर्य के अन्य मंदिरों में देखने को नहीं मिलती है। गर्भ गृह में रथ पर बैठे भगवान सूर्य की भी एक अदभुत प्रतिमा है। मंदिर में दर्शन को ले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। 

सिद्धार्थ मिश्रा

Related Post

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

Posted by - नवम्बर 13, 2021 0
मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान  जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और…

बिक्रम विधानसभा के फरीदपुरा गांव में मंशादेवी माई की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।

Posted by - फ़रवरी 9, 2022 0
बिक्रम विधानसभा के फरीदपुरा गांव, नौबतपुर प्रखंड, पटना, में पूज्य पण्डित आचार्य शशिकांत जी महाराज के तत्वाधान में ग्राम देवी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp