बिहार के दो आईएएस समेत बिप्रसे के 10 अफसरों का तबादला; सरकार ने जारी की अधिसूचना जानिये कौन कौन हैं शामिल

72 0

PATNA: बिहार सरकार ने दो आईएएस अफसरों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

आईएएस अफसर राम अनुग्रह नारायण सिंह को PHED विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। भारतीय तकनीकी सेवा के अरविन्द कुमार चौधरी को सूचना प्रौद्योगिकी में विशेष सचिव बनाया गया है।

साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुरुषोत्तम पासवान को राज्य निर्वाचन प्राधिकार में सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सारण; रजनीश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव; नूर अहमद शिवली को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हथुआ; सुनील दत्त को वरीय उप समाहर्ता, शिवहर; प्रवीण कुमार गुप्ता को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव; अशोक कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बगहा; सुबिर रंजन को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधेपुरा; श्रेया कश्यप को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद; और पूजा कुमारी को वरीय उप समाहर्ता, भोजपुर, के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related Post

साहित्य संवर्धन हेतु निष्ठावान जवाबदेही निभा रही है सामयिक परिवेश संस्था.. ममता मेहरोत्रा

Posted by - जुलाई 28, 2022 0
 कालिदास रंगालय में आयोजित आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य समारोह के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दी मनमोहक…

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द बिहार दौरे के बाद पटना से रवाना, हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई

Posted by - अक्टूबर 22, 2021 0
पटना, 22 अक्टूबर 2021 :- राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द तीन दिवसीय बिहार दौरे के बाद आज दोपहर विशेष विमान से…

CM नीतीश ने परिवारवाद को लेकर RJD-कांग्रेस को घेरा,

Posted by - अप्रैल 23, 2024 0
किशनगंज: मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने किशनगंज के बेलवा में जेडीयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम के समर्थन…

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर कोविड टीकाकरण महाअभियान की सफलता पर बिहारवासियों को दी बधाई

Posted by - अक्टूबर 3, 2021 0
पटना, 03 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गाँधी जयंती के अवसर पर कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत…

पूर्व मंत्री खालिद रशीद सबा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

Posted by - सितम्बर 27, 2021 0
पटना, 27 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री खालिद रशीद सबा के निधन पर गहरी शोक…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp