बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद, सरकार ने टेका घुटना-विजय कुमार सिन्हा

28 0

जंगलराज से गुण्डाराज में बदला बिहार,

गौ तस्करी पर रोक लगाये सरकार,

अपराधियों को खुली छूट के कारण राज्य की जनता वदहाल।

पटना,18 अगस्त 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर में दारोगा और अररिया में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने अपराधियों के सामने घुटना टेक दिया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि अब पुलिस वालों का अपराधियों के द्वारा हत्या ने सिद्ध कर दिया है कि बिहार तेजी में जंगल राज से गुण्डाराज में वदल रहा है।अपराधी बुलंद हौसले से काम कर रहे हैं और पत्रकार की भी हत्या कर रहे हैं।17 अगस्त को दिल्ली से पटना आने पर हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि देख लीजिए, राज्य में अपराध कितना कम है।

श्री सिन्हा ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व महागठबंधन की सरकार बनी थी और उस समय से अपराधी को पुलिस का भय खत्म हो गया है।ये शासन के संरक्षण में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।इनकी सरकार वनने के वाद से अभी तक5000 से अधिक लोगों को गोली मारी गयी है।हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, बैंक डकैती, साइबर क्राइम की घटनाओं में असीमित बढ़ोतरी हुई है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में अपराध के सभी द्वार खुल गए हैं।गौ तस्करी एवम गौ हत्या का बिहार अब चारागाह बन गया है।नालंदा, समस्तीपुर, वेगुसराय सहित राज्य के कई जिलों में गौ तस्करों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ा गया।ये तस्कर पुलिस पर भी गोली चलाने से वाज नहीं आते हैं।राज्य के अन्दर इनकी बेरोकटोक तस्करी जारी है।सीमा पार कर ये इसे बंगलादेशीयों के हाथों बेचते हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि अपराधियों के कारण राज्य की जनता भयभीत औऱ परेशान है।खुली छूट के कारण अपराधी किसी भी समय घटनाओं को अंजाम देते है।उनका मनोबल बढ़ा हुआ है क्योंकि सरकार इन अपराधों का संज्ञान नहीं लेती है।भाजपा राज्य की जनता के साथ खड़ी है और मौका मिलने पर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी।

Related Post

शिक्षक नियुक्ति इवेंट के नाम पर अपना चेहरा चमकाने का काम कर रही है महागठबंधन की सरकार – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 1, 2023 0
पटना, 1 नवम्बर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की बिहार में जहां…

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Posted by - मई 8, 2023 0
106 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश पटना, 08 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार…

मुख्यमंत्री ने ई-वाहन एक्सपो कार्यक्रम का फीता काटकर किया उद्घाटन

Posted by - जनवरी 11, 2024 0
पटना, 11 जनवरी 2024 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मौर्या होटल परिसर में आयोजित ई-वाहन एक्सपो कार्यक्रम का फीता…

मुख्यमंत्री ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र,किया उद्घाटन किया उद्घाटन

Posted by - मार्च 4, 2024 0
पटना सहित कई योजनाओं का एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र किया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp