बिहार में डीजीपी ही हो रहे ठगी का शिकार, तो राज्य के तंत्र पूरी तरह नाकाम : विजय सिन्हा

43 0

बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर, स्वतंत्र एजेंसी से हो भ्रष्ट अधिकारियों के संपत्ति की जांच : विजय सिन्हा

लालू प्रसाद सीधे भ्रष्टाचार करते थे, नीतीश भ्रष्टाचार में लेते हैं तकनीकी प्राक्कलन की मदद : विजय सिन्हा

पटना, 19 अक्तूबर 2022। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जिस राज्य में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ठगी (धोखे) का शिकार हो जा रहे हों, तो समझा जा सकता है कि राज्य का तंत्र कितना कमजोर है।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार की मानसिकता के कारण अधिकारी समर्पण कर  रहे है। वैसे, राज्य में मात्र दो चार अधिकारी ही ऐसे नहीं, ऐसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन मुख्यमंत्री जी की नैतिकता इतनी भी नहीं  कि ऐसे अधिकारियों पर सीधे कारवाई कर सके।

उन्होंने कहा कि डीजीपी की ठगी मामले से बिहार की पूरे देश में भद पीट गई, लेकिन अभी भी वे पद पर बने हुए हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में दलाल, माफिया, भ्रष्ट पदाधिकारी और अपराधी का गठजोड़ के कारण भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठा दिया गया है, जिन्हे सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों की संपत्ति की जांच स्वतंत्र एजेंसी  से करा दी जाए तो सब कुछ सामने आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद सीधे भ्रष्टाचार करते थे लेकिन नीतीश इंजीनियर होने के कारण भ्रष्टाचार में तकनीक की मदद लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में  प्राक्कलन घोटाला हो रहा, टेंडर में कमीशनखोरी हो रही है और अधिकारी ही एजेंट बने हुए हैं।  उन्होंने कहा कि जल्द ही एक- एक भ्रष्ट पदाधिकारी की पोल खोली जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार घटाना हो तो अधिकारियों को कृपापात्र बनाकर अघोषित संरक्षण देना बंद कीजिए और अच्छे अधिकारी को  बड़ी जिम्मेदारी दीजिए जिससे बिहार में जंगलराज के बाद गुंडाराज के रूप में लोगों को याद नहीं रखना पड़े।

Related Post

लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा “ के पावन अवसर पर डाक विभाग  छठ व्रतियों को समस्त देश में उपलब्ध करायेगा पूजन सामग्री

Posted by - अक्टूबर 19, 2022 0
लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” की पूजन सामग्रियों को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने के लिए  बिहार डाक परिमंडल,…

असंख्य कला साधकों के प्रेरणास्रोत थे पद्मश्री बाबा योगेंद्र उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति

Posted by - जून 10, 2022 0
पटना, 10 जून 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 6, 2023 0
पटना, 06 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी समाहरणालय के परिचर्चा भवन…

बिहार में अब वार्ड पार्षद नहीं चुनेंगे मेयर-डिप्टी मेयर, लागू हुआ नया कानून

Posted by - जनवरी 14, 2022 0
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश लागू होने से नगरीय विकास के कार्यों में…

आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ जी कृष्णैया की पत्नी ने SC में दायर की याचिका, दोबारा जेल भेजने की मांग की

Posted by - अप्रैल 29, 2023 0
बता दें कि आनंद मोहन बीते गुरुवार को जेल से रिहा हो गए है। आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp