बिहार विधानसभा व्यक्त की।के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक  लाल मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना

99 0

*राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

पटना 13 नवंबर 2022 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता,बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक लोकप्रिय राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय धनिक लाल मंडल के पुत्र एवं विधायक श्री भारत भूषण से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हे सांत्वना दी।

स्वर्गीय धनिक लाल मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की हत्या, हाथों की मेहंदी उतरने से पहले विधवा हुई नव विवाहिता

Posted by - जून 1, 2023 0
बिहार में अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी- बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से…

जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा बयान, बिहार में RSS करवा सकता है बम ब्लास्ट

Posted by - सितम्बर 2, 2022 0
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने शुक्रवार को आरएसएस (RSS) को आड़े हाथों लेते हुए बयान जारी किया…

शराबबंदी पर हो रहा है सियासत, आरजेडी विधायक का बयान,नशा करते हैं सीएम नीतीश कुमार’

Posted by - नवम्बर 28, 2021 0
सीएम नीतीश कुमार पर आरजेडी के एक विधायक ने शराबबंदी कानून को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. बिहार में शराबबंदी…

मुख्यमंत्री ने सेन डॉयग्नोस्टिक के निदेशक स्व० डॉ० संदीप सेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी

Posted by - दिसम्बर 5, 2022 0
पटना, 05 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सेन डॉयग्नोस्टिक के निदेशक एवं प्रख्यात पैथोलॉजिस्ट स्व० डॉ० संदीप…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp