भव्य होगा तिरंगा यात्रा, विहंगम होगा दृश्य , जुटेंगे पाँच हजार लोग

60 0

पटना में पहली बार निकल रहे 75 मीटर तिरंगा यात्रा से सम्बन्धित बिहार एक्युप्रेशर योग काॅलेज में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए संयोजक डा. अजय प्रकाश ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य जागरूकता मिशन एवं गायघाट सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हमारे सेना के शहीदों के प्रतीक कारगिल चैक से गाय घाट तक भव्य तिरंगा पद यात्रा आयोजित किया गया है। 75 मीटर का तिरंगा 12 ट्राॅली पर रहेगा जिसे सैकड़ों लोगो द्वारा उठाया जाएगा तथा हजारो देशभक्त हमारे देश की शान , तिरंगा झंडा भी लेकर पैदल पाँच किलोमीटर की यात्रा करेंगे। डा. अजय प्रकाश ने बताया कि तिरंगा यात्रा की दृश्य  विहंगम होगा, भारत माता की प्रतिरूप एक रथ पर सवार होगी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी  आदि की प्रतिरूप घोड़े एवं ऊँट पर सवार होंगे। कानपुर के कलाकारों द्वारा झांकी की अद्भूत प्रस्तुति दी जाएगी। बैंड बाजा, आकेस्ट्रा, डीजे आदि द्वारा देशभक्ति गीत संगीत का आनंद पटनावासी ले सकेंगे।

गायघाट सेवा समिति अध्यक्ष गंगाधर गिरि ने बताया कि यात्रा में पाँच हजार से अधिक लोग षामिल होंगे। रास्ते मे 19 सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा, माला, अंगवस्त्र आदि तरीको से किया जाएगा। इस अद्भूत यात्रा के संचालन हेतु 51 सदस्सीय समिति का गठन किया गया है जो सभी स्थिति पर निगरानी रखेंगे।

स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के अध्यक्ष प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सर्वदेव प्रसाद गुप्त ने बताया कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बल देने का कार्य करेगा। निष्चित रूप से स्वाधिनता संग्राम के सेनानियों के अथक परिश्रम से आज हम आजाद देश मे धरती पर श्वास  ले रहे हैं । तिरंगे के सम्मान में यह यात्रा एक मिशाल  बनेगा। डा. गुप्त ने जनमानस को भारी संख्या में शामिल  होने का अहवान किया है। यात्रा में शामिल  सभी पुरूष एवं महिला को गायघाट में सहभगिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा तथा सभी स्वागतकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। भोजन की व्यवस्था भी गायघाट में रहेगी।

कार्यक्रम में सांसद एवं कई विधायकगण ने आने की स्वीकृति दी है। यात्रा के दौरान देशभक्ति से सम्बंधित आलेख का वितरण भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता करेंगे।

आज जनमानस को आमंत्रित करने हेतु प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर संयोजक डा. अजय प्रकाश सहित समिति के अध्यक्ष डा. सर्वदेव प्रसाद गुप्त, गंगाधर गिरी एवं पदाधिकारियों ने रवाना किया जो शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभा के माध्यम से आमंत्रित करेगी तथा आमंत्रण पर्चा भी बांटेगी।

प्रेस वार्ता मे डा. अजय प्रकाश, गंगाधर गिरी, डा. सर्वदेव प्रसाद गुप्त, विजय कुमार, गोपाल कुमार गोल्डेन, राजनाथ सिंह, नितिन अभिषेक, राजेष पाण्डेय, डा. अभिषेक कुमार, छोटू गिरी आदि ने भाग लिया।

Related Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुण्यतिथि पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Posted by - जनवरी 30, 2024 0
पटना, 30 जनवरी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर…

बिहार में जो गाली-गलौज और गोली बंदूक की बात करे उसी को माना जाता हैं मजबूत नेता’: प्रशांत किशोर

Posted by - अक्टूबर 11, 2023 0
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को बिहार के लिए कैंसर बता दिया तो वहीं…

एनडीए एकजुट है, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे- पशुपति पारस

Posted by - फ़रवरी 11, 2024 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर नई…

पर्वत पुरुष दशरथ मांझी हमारे आदर्श :- राजेश्वर मांझी

Posted by - अगस्त 17, 2023 0
पटना 17 अगस्त (गुरुवार)हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 12एम स्टैंड…

मुख्यमंत्री ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र,किया उद्घाटन किया उद्घाटन

Posted by - मार्च 4, 2024 0
पटना सहित कई योजनाओं का एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र किया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp