भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम व मानद उपाधि को लेकर जदयू का आरोप बेतुका, निराधार- अरविन्द

125 0

पटना, 12.06.2023

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने जदयू की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी के नाम व मानद उपाधि को लेकर लगाए जा रहे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेतुका व निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी का घर का नाम राकेश कुमार है, नाही उन्होंने कभी अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखा ,यह सभी लोग जानते हैं। जदयू की ओर से राजनीतिक दुर्भावना से नाम को लेकर बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि श्री चौधरी ने मार्च, 2022, दिसम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री जी कोऔर मार्च 2023 में बिहार विधान परिषद को सौंपे अपने व्यक्तिगत व सम्पति के ब्योरे में भी सारी बातें स्पष्ट कर दी हैं। उन्हें मानद उपाधि (HONORARY) प्रदान की गई है। क्या जदयू को अपने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ब्योरा देने की व्यवस्था पर भी विश्वास नहीं है, जिसमें सारी जानकारियां सिलसिलेवार ढंग से सरकार को दी जाती है और सभी जगहों पर यह सार्वजनिक भी है। जो चीजें पहले से पब्लिक डोमिन में है उस पर सवाल उठा और आरोप लगा कर जदयू अपनी सतही व ओछी राजनीति को दर्शा रहा है।

Related Post

बिहार मे शराबबंदी कानून कुछ भ्रष्ट अधिकारियों का धन उगाही का साधन बन गया है: अरविन्द सिंह

Posted by - जनवरी 16, 2022 0
पटना, 16 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार मे  शराबबंदी कानून…

अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तो मेरे देश में बने सामान, मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं : अरविन्द सिंह

Posted by - अक्टूबर 24, 2021 0
24 अक्टुबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि भारत में बनी…

AAP ने पटना में केजरीवाल की प्रशंसा और नीतीश का उपहास करने वाले पोस्टर से खुद को किया अलग

Posted by - जून 22, 2023 0
बिहार में विपक्षी दलों की बैठक के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यहां लगाए गए…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp