भारत अब निर्यात करने में दुनिया का सबसे बड़ा हब बन रहा है : अरविन्द सिंह

91 0

पटना, 12  मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि भारत अब निर्यात करने में दुनिया का सबसे बड़ा हब बन रहा है पहले भारत आयात करता था, आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत निर्यात कर रहा है। भारत अब निर्यात करने का सबसे बड़ा हब बन रहा है, 400 बिलियन डॉलर का हम लोगों ने एक्सपोर्ट किया है। पहले भारत इम्पोर्ट करता था, मगर आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया को एक्सपोर्ट कर रहा है। दुनिया में बड़े निर्यातक देश के रूप में तेजी से उभर रहा भारत। नया वित्तीय वर्ष अप्रैल 2022 में 38.19 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड निर्यात के साथ आरंभ हुआ हैं।

देश में लगातार बढ़ रहा है विदेशी मुद्रा भंडार! दुनिया में चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार आज भारत के पास है।

श्री अरविन्द कहां है कि भारत दुनिया का चौथा सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया है। वित्त वर्ष 2021-22 में दिसंबर 2021 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 633 अरब डॉलर से अधिक रहा है।

मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि भविष्य का हमारा रास्ता और मंजिल दोनों स्पष्ट है। आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और हमारा संकल्प भी है। ये किसी सरकार का नहीं बल्कि 130 करोड़ देशवासियों का है। बीते सालों में हमने इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए, माहौल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।

भारत पीपीई किट बनाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। देश में पीपीई किट की प्रतिदिन उत्पादन क्षमता 4.5 लाख तक पहुंच गई है, वहीं अब देश के पास प्रतिदिन 32 लाख एन-95 मास्क बनाने की भी क्षमता है।

मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है। पहले हमारे विपक्षी जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद के भेदभाव के आधार पर चुनाव लड़ते थे। लेकिन आज उन्हें भी मजबूरी में विकास की बात करनी पड़ती है।

Related Post

पारस के साथ बिहार में दलितों और पासवान की निर्णायक ताकत- श्रवण अग्रवाल

Posted by - जुलाई 9, 2023 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा की बिहार में दलितों और पासवान समुदाय की…

संसद भवन उद्घाटन का वहिष्कार लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला निर्णय : विजय सिन्हा

Posted by - मई 26, 2023 0
पटना, 26 मई। बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के अमृतवर्ष में…

सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों की सदन में उपेक्षा लोकतंत्र के लिये अशुभ – विजय कुमार सिन्हा

Posted by - मार्च 28, 2023 0
औपचारिकता के लिए सदन चलाना संविधानिक प्रावधानों के साथ छेड़छाड़- विजय कुमार सिन्हा 28 मार्च 2023 पटना बिहार विधानसभा में…

लालू जी द्वारा गद्दी संभालने के साथ शुरू हुई पुलिस को डिमोरलाइज करने का खेल- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जून 19, 2023 0
पुलिस को आजादी दिए बिना अपराध पर नियंत्रण संभव नहीं, भ्रष्टाचारी राज्य व्यवस्था का अभिन्न अंग बनी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग…

मुख्यमंत्री ने स्व0 दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर उन्हें नमन किया.

Posted by - सितम्बर 2, 2021 0
पटना, 02 सितम्बर 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीा कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp