मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, UP में भाजपा को बड़ा झटका,सपा में शामिल

72 0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को करारा झटका लगा है। योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ही वह सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। इससे पहले वह बीएसपी सरकार में मंत्री भी रहे थे और फिर मायावती को छोड़कर सपा में आए थे। पिछड़ी जाति के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की भाजपा में एंट्री को सोशल इंजीनियरिंग का नतीजा माना जा रहा था। लेकिन अब पिछड़े समाज के बड़े नेता के बीजेपी छोड़ने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने लिखा, ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।’

बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से हैं सांसद, वह भी छोड़ सकती हैं पार्टी

स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा कई और नेता एवं विधायक भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 2017 में उनके भाजपा में आने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के कई समर्थक भी भगवा दल में शामिल हुए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघ मित्रा मौर्य भी बदायूं से भाजपा की सासंद हैं। मौजूदा घटनाक्रम के बाद उनके भी पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं।

Related Post

मुख्यमंत्री ने 121 करोड़ रुपये की लागत से बने नालंदा खुला विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Posted by - अगस्त 29, 2023 0
पटना, 29 अगस्त 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला अंतर्गत सिलाव अचल स्थित बड़गांव में 121…

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की

Posted by - अक्टूबर 22, 2023 0
पटना, 22 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति…

डॉ आर के चौधरी, पूर्व विधायक रामानन्द राम ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामा ‘कमल’, भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

Posted by - अप्रैल 8, 2024 0
राजद का आरक्षण पत्नी, बेटा, बेटी को : सम्राट चौधरी भाजपा का कार्यकर्ता पद के लिए पैर नहीं पकड़ता :…

समाजसेवी नेहा सिंह को मिला बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

Posted by - सितम्बर 13, 2022 0
बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड। • मुरली मनोहर श्रीवास्तव…

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में पहला सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने श्री संकेत सरगर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Posted by - जुलाई 30, 2022 0
पटना, 30 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp