महागठबंधन की जन विश्वास रैली मात्र भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा : भीम सिंहमहागठबंधन की जन विश्वास रैली मात्र भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा : भीम सिंह

39 0

दलित अब गुमराह नहीं होगा : जनक राम

   

पटना, 3 मार्च। भाजपा के उपाध्यक्ष और नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने आज महागठबंधन की जन विश्वास रैली को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए कहा कि यह रैली विरोधाभासियों, भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा भर था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस रैली को जनता ने नकार दिया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली के जरिए प्रदेश में सामाजिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इसमें आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे तो आपातकाल का विरोध करने वाले लालू प्रसाद भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि इस रैली को जनता ने नकार दिया। सिंह ने आगे कहा कि संसाधनों के बल पर इस रैली में भीड़ जुटाई गई थी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने सत्ता में रहकर जो धनोपार्जन किया गया है उसी का इस रैली के लिए उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने अपनी रैली में शामिल भाकपा माले को कभी मुडकटवा पार्टी तक कहते थे, आज साथ हैं।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लालू और तेजस्वी अब लाख कोशिश कर लें लेकिन अब बिहार पुराने दौर में नहीं लौटने वाला है यह मोदी जी की गारंटी है। बिहार की जनता भी अब बिहार को उस दौर में नहीं लाने को लेकर दृढ़संकल्पित है।

इधर, विधान पार्षद और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने कहा कि लालू प्रसाद जी नौवां पास बेटे को उप मुख्यमंत्री बनवा दिया। इसे लेकर उन्हें शर्म आनी चाहिए थी।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब बिहार के दलित गुमराह नहीं होगे। उन्होंने कहा कि बिहार के दलित राजद का वह समय नहीं भूले हैं जब दलितों का कत्लेआम करवाया जाता था।

श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ सबका विकास की बात कर उनकी व्यवस्था में सुधार लाने का काम कर रहे हैं और महागठबंधन के नेता नफरत फैलाकर सत्ता में आने का प्रयास करने में जुटे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओं का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू और प्रेस पैनलिस्ट पूनम सिंह उपस्थित थी। दलित अब गुमराह नहीं होगा : जनक राम

पटना, 3 मार्च। भाजपा के उपाध्यक्ष और नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने आज महागठबंधन की जन विश्वास रैली को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए कहा कि यह रैली विरोधाभासियों, भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा भर था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस रैली को जनता ने नकार दिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली के जरिए प्रदेश में सामाजिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इसमें आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे तो आपातकाल का विरोध करने वाले लालू प्रसाद भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि इस रैली को जनता ने नकार दिया। सिंह ने आगे कहा कि संसाधनों के बल पर इस रैली में भीड़ जुटाई गई थी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने सत्ता में रहकर जो धनोपार्जन किया गया है उसी का इस रैली के लिए उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने अपनी रैली में शामिल भाकपा माले को कभी मुडकटवा पार्टी तक कहते थे, आज साथ हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लालू और तेजस्वी अब लाख कोशिश कर लें लेकिन अब बिहार पुराने दौर में नहीं लौटने वाला है यह मोदी जी की गारंटी है। बिहार की जनता भी अब बिहार को उस दौर में नहीं लाने को लेकर दृढ़संकल्पित है। इधर, विधान पार्षद और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने कहा कि लालू प्रसाद जी नौवां पास बेटे को उप मुख्यमंत्री बनवा दिया। इसे लेकर उन्हें शर्म आनी चाहिए थी।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब बिहार के दलित गुमराह नहीं होगे। उन्होंने कहा कि बिहार के दलित राजद का वह समय नहीं भूले हैं जब दलितों का कत्लेआम करवाया जाता था। श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ सबका विकास की बात कर उनकी व्यवस्था में सुधार लाने का काम कर रहे हैं और महागठबंधन के नेता नफरत फैलाकर सत्ता में आने का प्रयास करने में जुटे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओं का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू और प्रेस पैनलिस्ट पूनम सिंह उपस्थित थी।

Related Post

14 और 15 मई को राष्ट्रीय परिषद की बैठक राजगीर में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय :- हम

Posted by - मई 13, 2023 0
पटना 13 मई 2023 (शनिवार )हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय ने प्रेस…

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, अनिल शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Posted by - मार्च 31, 2024 0
पटना(सिद्धार्थ मिश्र): बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के…

29वीं राष्ट्रीय एक्युप्रेशर एक्युपंक्चर सम्मेलन का आयोजन आई.एम.ए. हॉल, गांधी मैदान में किया गया

Posted by - मई 26, 2022 0
विश्व की पौराणिक चिकित्सा पद्धति एक्युप्रेशर (मर्मदाब) चिकित्सा विज्ञान की 29वीं राष्ट्रीय एक्युप्रेशर एक्युपंक्चर सम्मेलन का आयोजन आई.एम.ए. हॉल, गांधी…

4 जनवरी से 7 फरवरी तक “समाधान यात्रा” पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यक्रम घोषित

Posted by - जनवरी 3, 2023 0
समाधान यात्रा’ की समीक्षात्मक बैठक में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री एवं जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp