महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही मोदी जी के विकसित भारत का सपना होगा साकार : विजय सिन्हा

42 0

पटना, 4 मार्च। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की घोषित चार जातियों में शामिल ‘महिला’ का समर्पण और राजनीतिक भागीदारी आज देश के कोने-कोने में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका उत्थान भाजपा की एक अलग पहचान बना रही है। उपमुख्यमंत्री आज पटना के रविंद्र भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह सह अभिनंदन समारोह’ को संबोधित कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा इस कार्यक्रम में शामिल होकर सभा में उपस्थित समस्त नारी शक्ति को प्रेरित किया। उन्होंने भाजपा महिला अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा सांसद बनने की बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। इसमें आधी आबादी की सहभागिता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति के साथ-साथ शिक्षा, खेल, तकनीक, उद्योग, कौशल आदि हर क्षेत्र में महिलाओं का नेतृत्व देखने को मिल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आधी आबादी से अपील की है कि महिलाएं अपनी शक्ति का सदुपयोग कर हर घर में ‘कमल’ खिलाने में सकारात्मकता से लग जाएं। उनकी सक्रिय सहभागिता मोदी जी की ‘विकसित भारत’ के सपनों को साकार करने में एक अहम रोल अदा करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत काल में गुलामी की मानसिकता को त्यागकर हर क्षेत्र में अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे बढ़ने वाली समस्त महिलाओं व बहनों को शुभकामना दी।

Related Post

DM और SP को प्रत्येक माह देनी होगी आपराधिक मामले की रिपोर्ट, गृह विभाग ने जारी किया अधिसूचना

Posted by - अगस्त 10, 2021 0
मामलों का रिपोर्टगृह विभागको देनी होगा.दरअसल, गृह विभाग ने सभी जिले के डीएम और एसएसपी को पत्र के माध्यम से…

मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

Posted by - मार्च 14, 2022 0
पटना, 14 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में अपराध नियंत्रण एवं विधि…

बिहार एस.टी.ई.टी परीक्षा 2023 छात्रों के साथ छलावा, सरकार करें सुधार- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अक्टूबर 31, 2023 0
कई प्रश्न गलत,उसे छांटकर ही कट ऑफ मार्क हो तय, 19 सितंबर 2023 को जारी, उत्तर कुंजी (ऑसर की)में कई…

महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

Posted by - फ़रवरी 18, 2023 0
पटना, 18 फरवरी 2023 :- राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp