महिला सशक्तिकरण एवं समाज सुधार के लिए सबित्रीबाई फुले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता – श्रवण अग्रवाल

130 0

नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता थी सबित्रीबाई फुले – श्रवण अग्रवाल

पटना/03 जनवरी 2023।।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय पर नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती अपने समर्थकों के साथ मनाई। इस मौके पर श्रवण अग्रवाल ने सावित्रीबाई फुले की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इसके उपरांत उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश में पहले बालिका विद्यालय की नींव रखने वाली भारतीय महिलाओं में शिक्षा का अलख तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके द्वारा जो अग्रणी भूमिका निभाई गई तथा 19वीं सदी में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध उनका योगदान हमेशा यादगार रहेगा।आगे श्रवण अग्रवाल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थी

जिन्हें समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को मिटाने तथा महिलाओं को शिक्षित करने तथा महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने काफी तकलीफ भी उठाया स्त्री शिक्षा और उनके अधिकारों को लेकर पूरे देश भर में सराहनीय काम किया। उनके ही प्रयासों से देश में स्त्री शिक्षा और और महिलाओं के अधिकारों को लेकर समाज में काफी जागृति आई।

समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबरी में खड़ा करने में उनका बहुत बड़ा योगदान था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दलित समाज और दलित महिलाओं के लिए भी और दलितों के उत्थान के लिए जो उन्होंने अनुकरणीय कार्य किए। उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के सभी काम हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे । आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले के सपनों को साकार करने की दिशा में तथा महिलाओं के  सशक्तिकरण और महिला सम्मान और महिलाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में समान भागीदारी देने के लिए अनेकों महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय काम किए जा रहे हैं।

Related Post

सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- UPSC में बिहारी छात्रों के सफल होने में शिक्षा व्यवस्था का कितना योगदान हैं?

Posted by - मई 26, 2023 0
सुधाकर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “हर साल की भांति इस साल भी बिहार के छात्र-छात्राओं का संघ लोक सेवा…

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान खत्म, महागठबंधन-एनडीए के बीच रहा मुख्य मुकाबला

Posted by - मार्च 31, 2023 0
पटनाः बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। मतदान सुबह 8 से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला।…

मंत्री पद से इस्तीफा देकर जदयू का दलित और अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा को उजागर किया श्री संतोष सुमन ने-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जून 13, 2023 0
मुख्यमंत्री के स्वार्थ,महत्वाकांक्षा, अहंकार औऱ तानाशाही प्रबृत्ति के शिकार हुए जीतन राम मांझी, महागठबंधन डूबता जहाज़, ठगबंधन के भाव में…

गृह विभाग की अनुदान माँग को विलोपित करना, तेजस्वी यादव के समकक्ष नतमस्तक होना- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - मार्च 21, 2023 0
सरकार ने बजट सत्र की धज्जियाँ उड़ाई, राबड़ी राज की ओर लौट रही सरकार -विजय कुमार सिन्हासरकार ने कार्यमंत्रणा के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp