मुख्यमंत्री की रक्षा करने में नाकाम बिहार पुलिस, जनता और जनप्रतिनिधि की सुरक्षा कहाँ से करेगी: आप

62 0

पटना 29 मार्च 2022

 राजधानी पटना में लगातार अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। दानापुर में सोमवार की देर रात नासरीगंज में रहने वाले जेडीयू नेता सह दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा बिहार सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को नियंत्रित रखने में पूरी तरह से नाकाम हो गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रक्षा करने में नाकाम बिहार पुलिस से जनता और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की उम्मीद करना अब मुश्किल जान पड़ती है।

 बबलू ने पटना पुलिस की नाकामी गिनाते हुए बताया कि घटना स्थल की घेराबंदी बांस और बल्लो से स्थानीय लोगों ने की जहां पर खून और खोखा बिखरा पड़ा था। जबकि घटना स्थल के कुछ दूरी पर पुलिस चौकी है। उसके बाद भी दानापुर पुलिस मौके पर समय पर नही पहुंची।

 बबलू ने कहा दीपक मेहता कुशवाहा समाज के उभरते हुए सितारा थे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और बिहार सरकार, हत्या के कारण की जांच कर हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर सजा दिलाए। इस बात की जानकारी बिहार प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा ने दी।

Related Post

बिहार को बिहार सरकार आत्मनिर्भर बनाने की जगह पंगु बनाने का काम कर रही है : – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 27, 2022 0
पटना, 27 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के शिक्षा…

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा की सरकार- सुमीत श्रीवास्तव

Posted by - मार्च 30, 2023 0
भारतीय जनता युवा मोर्चा के IT/SM के प्रदेश सह-संयोजक सुमीत श्रीवास्तव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के…

ललन सिंह बोले- साम-दाम, दंड व भेद की नीति अपना रही भाजपा, लोकतंत्र खत्‍म कर सत्‍ता पर काबिज रहना है मकसद

Posted by - मई 21, 2023 0
पटना : साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां भाजपा नेता…

हाई कोर्ट के सिटिंग जज से ज़हरीली शराब कांड की जांच कराएं सरकार- विजय सिन्हा

Posted by - दिसम्बर 19, 2022 0
* अधिनियम-2016 में मुआवजा का प्रावधान, सरकार सभी मृतकों के परिवार को दें मुआवजा – विजय सिन्हा * अपराधियों के…

नेता प्रतिपक्ष कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है।

Posted by - नवम्बर 30, 2022 0
बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष आज अरवल के परासी चकिया पहुँचे। उन्होंने वहाँ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विदित…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp