मुख्यमंत्री ने जदयू नेता संजय मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

86 0

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जदयू नेता संजय मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० संजय मंडल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे भागलपुर जिला के निवासी थे। वे सुल्तानगंज के जदयू नगर अध्यक्ष थे। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने स्व० संजय मंडल की पत्नी श्रीमती नीतू सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

सारण जिला के मांझी में सरयू नदी में हुये नाव हादसे पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की

Posted by - नवम्बर 2, 2023 0
मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश पटना, 02 नवम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा

Posted by - सितम्बर 28, 2022 0
• भूजल स्तर पर विशेष निगरानी रखें और इसे मेनटेन रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। हर घर…

बिहार अवर अभियंता संघ नव-निर्वाचित केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

Posted by - जनवरी 1, 2024 0
आज दिनांक 01.01.2024 को अवर अभियंता संघ, बिहार के सत्र-2024 के लिए नव-निर्वाचित केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों का…

यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है – मुख्यमंत्री

Posted by - फ़रवरी 28, 2022 0
पटना, 28 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2022-23 के बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp