मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

176 0

पटना, 17 फरवरी 2022 :- आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री रामप्रीत पासवान, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री आलोक रंजन, गन्ना उद्योग-सह-विधि मंत्री श्री प्रमोद कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्री मुकेश सहनी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उक्त समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के पश्चात् पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसे बयानों का कोई मतलब नहीं है। बिहार के लोगों की वहां बड़ी भूमिका है। बड़ी संख्या में लोग वहां रह रहे हैं और पंजाब की सेवा कर रहे हैं। आश्चर्य होता है कि इस तरह के बयान लोग कैसे देते हैं।

Related Post

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर

Posted by - दिसम्बर 3, 2021 0
मुंगेर, बांका और भागलपुर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देंगे  इन जिलों में जिला प्रशासन खाद आपूर्ति विभाग और…

पूर्व मंत्री स्व0 महावीर चौधरी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - नवम्बर 2, 2023 0
पटना, 02 नवम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास 2, पोलो…

पूर्व विधान पार्षद स्व० सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - मई 9, 2023 0
पटना, 09 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पूर्व विधान पार्षद स्व० सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में जमुई जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 11, 2023 0
पटना, 11 फरवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में जमुई जिले में विभिन्न विभागों…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp