मुख्यमंत्री ने बांका में ओढ़नी जलाशय का किया भ्रमण एवं निरीक्षण.

215 0

ओढ़नी जलाशय पर्यटन एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण

पटना, 21 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के बांका प्रखंड स्थित ओढ़नी जलाशय का भ्रमण कर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मोटरवोट से जलाशय का भ्रमण कर इसका जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ओढ़नी जलाशय के दूसरे छोर पर उतरकर वहां की मनोरम वादियों में भी कुछ पल बिताये। ओढ़नी जलाशय बांका जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर मनोरम वादियों के बीच स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 2001 में किया गया था। इस जलाशय की प्राकृतिक रुपरेखा को ध्यान में रखते हुए बिना किसी

छेड़छाड़ के सारे कार्य किये जा रहे हैं। डैम साइड कैम्पिंग, मेडिटेशन कैम्प, मड हाऊस स्टे, जंगल सफारी, नेचर सफारी, माउंटेन कैम्पिंग, डैम साईड साइक्लिंग, बर्मा ब्रीज, जिप लाइन और डैम विशेष में कई सारे परदेशी पक्षियों के आगमन उपरांत बर्ड वाचिंग का अद्भूत संयोग बनता है। यहां की भौगोलिक संरचना भी काफी अच्छी है।

भ्रमण के बाद आईलैंड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पहली बार यहां आए हैं। हमने इस जलाशय का निरीक्षण किया है। पर्यटन के दृष्टिकोण से यह काफी महत्वपूर्ण स्थल है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां सरकार द्वारा योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। हमने भी भ्रमण और निरीक्षण के दौरान कुछ सुझाव दिये हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाके में वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि यहां के पुराने वृक्षों की प्रजातियों को भी सुरक्षित रखा जाय। यहां राज्य के साथ-साथ बाहर से भी पर्यटक घूमने आयेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आज पुरातात्विक स्थल भदरिया का भी एरियल सर्वे किया है। इस जगह की खुदाई होने पर दो से ढाई हजार वर्ष पहले के इतिहास की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेती के लिए भी इस जलाशय का उपयोग किया जाता है। पर्यटन को बढ़ावा देने की यहां काफी गुंजाइश है। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी यह स्थल महत्वपूर्ण है। यहां हरियाली और जल का संरक्षण हो रहा है। इस जलाशय की साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गई है। नई पीढ़ी के लोगों के साथ ही आने वाले पर्यटकों को यहां आकर काफी कुछ जानने और समझने को मिलेगा।

भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री श्री संजय झा, पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत राज, सांसद श्री गिरधारी यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री राम नारायण मंडल, विधायक श्री मनोज यादव, विधायक श्री ललित नारायण मंडल, पूर्व विधायक श्री मनीष कुमार सहित सभी जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, आयुक्त भागलपुर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Related Post

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 6, 2023 0
पटना, 06 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी समाहरणालय के परिचर्चा भवन…

राज्य के 03 जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - सितम्बर 19, 2022 0
मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देशपटना, 19 सितम्बर 2022 :-…

जहानाबाद के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - जून 18, 2023 0
पटना 18 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिला के कुर्था प्रखण्ड के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ओम…

मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

Posted by - दिसम्बर 3, 2021 0
पटना, 03 दिसम्बर 2021 :- देशरत्न डॉ० राजेन्द्र की 137वीं जयंती के अवर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp