मुख्यमंत्री ने बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की अगवानी की

55 0

पटना, 17 फरवरी 2023 :- आज बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के पटना पहुँचने पर जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया

स्टेट हैंगर में बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के पहले बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की अगवानी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने की तथा फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेशचन्द्र ठाकुर, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री श्री चन्द्रशेखर, खान एवं भूतत्व मंत्री श्री रामानंद यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री ललित कुमार यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती अनिता देवी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जितेन्द्र कुमार राय, विधि मंत्री श्री शमीम अहमद, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो0 इसराईल मंसूरी, श्रम संसाधन मंत्री श्री सुरेन्द्र राम, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष श्री सम्राट चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्ठी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज श्री राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

डीएम व एसएसपी ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, ईद के नमाज की व्यवस्था को दिया अंतिम रूप

Posted by - मई 2, 2022 0
 पटना, सोमवार, दिनांक 02.05.2022ः जिला पदाधिकारी, पटना डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा…

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव जीत को नीति, सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत बताया

Posted by - दिसम्बर 8, 2022 0
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक…

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Posted by - नवम्बर 14, 2023 0
पटना, 14 नवम्बर 2023 :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू…

मुख्यमंत्री ने वरीय छायाकार मदन कुमार के • असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - अप्रैल 4, 2022 0
पटना, 04 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के जन-सम्पर्क कोषांग में कार्यरत सूचना एवं…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp