मुख्यमंत्री ने बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

63 0

तीनों संकायों में छात्राओं के टॉप करने पर मुख्यमंत्री ने जतायी प्रसन्नता छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण- मुख्यमंत्री

पटना, 21 मार्च 2023 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार 13 लाख 04 हजार 586 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 83.70 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 85.50 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 82.01 है। मुख्यमंत्री ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय पर रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिये एवं उच्चतर कक्षाओं में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज तीनों संकाय के परीक्षाफल में प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की टॉपर सूची जारी की गयी, जिसमें तीनों संकाय मिलाकर कुल 30 विद्यार्थी हैं। संकायवार प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की टॉपर सूची देखी जाय तो विज्ञान संकाय में 09 विद्यार्थियों में 05 छात्रायें शामिल हैं। इसी प्रकार, कला संकाय की टॉपर सूची में 08 विद्यार्थियों में 05 छात्रायें हैं तथा वाणिज्य संकाय में प्रथम 06 में स्थान प्राप्त किए हुए 13 विद्यार्थियों में 11 छात्रायें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

Related Post

समाजसेवी नीरज कुमार ने लोक आस्था के महापर्व पर व्रतियों के बीच सूप, फल, नारियल व अन्य पूजा सामग्री का वितरण किया।

Posted by - नवम्बर 9, 2021 0
पटना: आज हथियाकान्ध पंचायत,स्थित उसरी गाँव में भाई नीरज कुमार(समाजसेवी) ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर अपने…

अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर श्रेयसी सिंह बोलीं- ये महिलाओं को बढ़ते देखना नहीं चाहते, मैं इन्हें नेता ही नहीं मानती

Posted by - सितम्बर 30, 2023 0
श्रेयसी सिंह ने कहा कि इनके जैसे लोग महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते इसलिए निम्न स्तर की राजनीति…

ईस्ट इंडिया कंपनी के सिद्धांत पर चलने वाली कांग्रेस ने देश को बाटने और बिहार यूपी के लोगों को हमेशा नीचा दिखाने का काम किया है – अरविन्द सिंह

Posted by - जनवरी 16, 2024 0
पटना, 16 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की भाजपा ने जो…

स्व0 डॉ0 सच्चिदानंद सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा का किया लोकार्पण, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - नवम्बर 10, 2023 0
पटना, 10 नवम्बर 2023 :- स्व0 डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर श्रीमती राधिका सिन्हा इंस्टीच्यूट एवं…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp